"उद्यान विज्ञान": अवतरणों में अंतर

/* कलम लगाने की विध
छो 117.241.121.38 (Talk) के संपादनों को हटाकर YiFeiBot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
पंक्ति 27:
== कलम लगाने की विधियाँ ==
 
[[1]]. शिरोबंधन, 2. शिर तथा जिह्वाबंधन; 3. पैवंद; 4. अँगूठीनुमा चश्मा; 5. उपरोपिका बंधन; 6. काठी कलम; 7. साधारण चश्मा।
 
1. '''शिरोबंधन (स्प्लाइस या ह्विप ग्रैफ्टिंग)''' : यह कलम लगाने की सबसे सरल विधि है। इस विधि में उपरोपिका तथा मूलवृंत के लिए एक ही व्यास के तने चुने जाते हैं (प्राय: 1/4इंच से 1/2इंच तक के)। फिर दोनों को एक ही प्रकार से तिरछा काट दिया जाता है। कटान की लंबाई लगभग 1.5 इंच रहती है। फिर दोनों को दृढ़ता से बाँधकर ऊपर से मोम चढ़ा दिया जाता है। बाँधने के लिए माली लोग केले के पेड़ के तने से छिलके से 1/8 इंच चौड़ी पट्टी चीरकर काम में लाते हैं, परंतु कच्चे (बिना बटे) सूत से भी काम चल सकता है।