"गाम्बिया": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: आंशिक लिप्यंतरण
सुधार और सफाई, replaced: । → ।
पंक्ति 101:
* बांजुल (पूर्वी बांजुल, बांजुल, केन्द्रीय बांजुल, बाकाउ, पश्चिमी बांजुल, सेरेकुन्दा)
 
राष्ट्रीय राजधानी, बांजुल, का वर्गीकरण नगर के रूप में होता है।
 
यह विभाग और ३७ उप-विभागों में विभक्त हैं।
पंक्ति 113:
 
== जनसांख्यिकी ==
गाम्बिया में बहुत से मूल समूह रहते आए हैं और उनके बीच आपसी मतभेद बहुत कम हैं और प्रत्येक समूह अपनी भाषा और परम्पराओं को सहेजे हुए है। इनमे सबसे विशाल समूह मान्दिका जनजाति है, इसके बाद क्रमशः फूला, वोलोफ, जोला और सेराहूले जनजातियाँ हैं। देश में लगभग ३,५०० अन-अफ़्रीकी भी रहते हैं (जनसंख्या का ०.२३%) जिनमें यूरोपीय और लेबनानी मूल के लोग हैं। अधिकांश यूरोपीय ब्रितानी हैं और इसमें से अधिकांश ने स्वतन्त्रता के बाद देश छोड़ दिया।
 
देश की ९०% प्रतिशत जनसंख्या इस्लाम धर्म की अनुयायी है और शेष में से अधिकांशतः ईसाई धर्मावलम्बी हैं।
पंक्ति 127:
== धर्म ==
[[File:BundungMosque.jpg|thumb|200x200px|गाम्बिया में एक मस्जिद]]
संविधान की धारा २५ के अन्तर्गत गाम्बिया में सरकार देश के सभी नागरिकों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा के प्रति कटिबद्ध है। परन्तु वर्ष २०१५ के अंत मैं १५ दिसम्बर को राष्ट्रपति याहया जामेह द्वारा इसे इस्लामिक स्टेट घोषित कर दिया गया , [[इस्लाम]] धर्म गाम्बिया का प्रमुख धर्म है और देश की ९०% जनसंख्या इस धर्म की अनुयायी हैहै। गाम्बिया के अधिकांश मुसलमान, इस्लाम के [[सुन्नी मुस्लिम|सुन्नी साम्प्रदाय]] के अनुयायी हैं।
 
देश में [[ईसाई धर्म]] के लोग ८% के लगभग हैं जिनमें से अधिकांश [[रोमन कैथलिक]] हैं। [[एशिया]] से हुए आव्रजन के कारण देश में [[बौद्ध]] और [[बहाई]] धर्म के लोग भी रहते हैं। शेष २% जनसंख्या आधिवासी धर्मों को मानने वाली है और देश में कुछ आस्तिक भी पाए जाते है।