"आयरलैण्ड गणराज्य": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: आंशिक लिप्यंतरण
छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 73:
 
== शिक्षा ==
आयरलैंड में शिक्षा प्राइमरी, सेकेण्डरी और हाइयर तीन स्तरों पर निधारित की गयी है। पिछले कुछ वर्षो में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अधिक विकास हुआ है। सन १९६० में हुए आर्थिक विकास के कारण शिक्षा प्रणाली में सुधार के अनेक परिवर्तन हुए है। यहाँ सभी स्तरों पर शिक्षा निशुल्क है परन्तु यह सुविधा केवल कुछ देशों के विद्यार्थियों के लिए ही है। आयरलैंड में शिक्षा प्राइमरी, सेकेण्डरी और हाइयर तीन स्तरों पर निधारित की गयी है। पिछले कुछ वर्षो में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अधिक विकास हुआ है। सन १९६० में हुए आर्थिक विकास के कारण शिक्षा प्रणाली में सुधार के अनेक परिवर्तन हुए है। यहाँ सभी स्तरों पर शिक्षा निशुल्क है परन्तु यह सुविधा केवल ई० यू० देशों के विद्यार्थियों के लिए ही है। प्रारंभिक शिक्षा सभी स्कूलों में दी जाती है जिसका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे का शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास करना है। यह शिक्षा मुख्यतः नेशनल स्कूल, मल्टीडोमिनेशनल स्कूलों में दी जाती हैं। अधिकाश विद्यार्थी सेकेंडरी स्कूल तक की शिक्षा पूरी करते ही हैं। यह शिक्षा मुख्यत, मल्टीस्कूल, कम्प्रीहेंसिव स्कूल, वोकेशनल या वोलेनटरी स्कूलों में पूरी की जाती है। अधिकांश विद्यार्थी १२-१३ वर्ष की उम्र में प्रवेश लेते है और १७-१९ वर्ष की उम्र में वे लीविग सर्टिफिकेट परीक्षा देकर सेकेंडरी शिक्षा समाप्त कर लेते है। आयरलैंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनेक विश्वविद्यालय और संस्थाए है जिनकी गणना विश्व की सबसे अच्छी संस्थाओं में होती है। टॉप यूनिवर्सिटी.काम वेबसाइट २००८ के आँकड़ों के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ डवलिन ट्रिनिटी कॉलेज को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में ४९वें स्थान पर, यूनिवर्सिटी कालेज डबलिन को १०८वें स्थान पर, यूनिवर्सिटी कालेज कार्क को २२६ स्थान पर, डबलिन सिटी विश्वविद्यालय को ३०२ स्थान पर और डबलिन यूनिवर्सिटी आफऑफ टेक्नालाजी ३२८ स्थान पर प्रदर्शित किया गया हैं।
 
== धर्म ==