छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 91:
 
== भूगोल एवं जलवायु ==
जम्मू के उत्तरी ओर [[कश्मीर]] है, पूर्व में [[लद्दाख़|लद्दाख]] एवं दक्षिण में [[पंजाब (भारत)|पंजाब]] और [[हिमाचल प्रदेश]] राज्य हैं। पश्चिम दिशा में [[नियंत्रण रेखा]] इसे [[पाक अधिकृत कश्मीर]] से विभक्त करती है। उत्तर में [[कश्मीर घाटी]] और दक्षिण में दमन कोह के मैदानों के बीच स्थित जम्मू क्षेत्र का अधिकांश भाग [[हिमालय]] के [[शिवालिक|शिवालिक रेंज]] में आता है। [[पीर पंजाल]] रेंज[[त्रिकुटा पर्वत|, त्रिकुटा पर्वत]] एवं कम ऊंचाई के [[तवी नदी]] बेसिन के द्वारा जम्मू इलाके की सुंदरता और विविधता में और निखार आ जाता है। पीर पंजाल रेंज जम्मू को कश्मीर घाटी से अलग करता है। जम्मूकी अधिकांश जनसंख्या [[डोगरी साहित्य|डोगरी]] है और ये [[डोगरी भाषा]] ही बोलते हैं, जो [[उत्तर भारत]] एवं [[पाकिस्तान]] में बोली जाने वाली [[हिन्दी]]-[[हिन्दुस्तानी भाषा|हिन्दुस्तानी]] –[[उर्दु]] भाषाओं का मिला-जुला रुपरूप ही है। क्षेत्र का मौसम यहां की ऊंचाई के संग ही बदलता है। जम्मू नगर में एवं पास के इलाकों कामौसम निकटवर्ती पंजाब के क्षेत्र जैसा ही है जिसमें उष्ण [[ग्रीष्मकाल]], बारिशों वाला वर्षाकाल और ठंडे शीतकाल होते हैं। हालांकि जम्मू नगर विशेष में [[हिमपात]] नहीं होता है, किन्तु इस क्षेत्र के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में कम से कम सर्दियों में हिमाच्छादित शिखर मिल जाते हैं। देश भर एवं विदेशि सैलानी यहां के प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल (''हिल-स्टेशन'') [[पटनीटॉप]] घूमने आते हैं जहां जाड़ों की बर्फ़ सुलभ होती है। प्रसिद्ध तीर्थ [[वैष्णो देवी]] गुफ़ा क्षेत्र शीतकाल में हिमाच्छादित रहता है और यहां हिमपात भी होता है। जम्मू क्षेत्र को कश्मीर क्षेत्र से जोड़ने वाला [[बनिहाल दर्रा]] प्रायः भारी हिमपात के कारण शीतकाल में बंद होता रहता है।
 
{{जम्मू मौसमसंदूक}}