"दरभंगा": अवतरणों में अंतर

छो Reverted 1 edit by 212.126.106.145 (talk) identified as vandalism to last revision by Sanjeev bot. (TW)
छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 20:
 
== इतिहास ==
वैदिक स्रोतों के मुताबिक आर्यों की विदेह शाखा ने अग्नि के संरक्षण में [[सरस्वती]] तट से पूरब में सदानीरा ([[गंडक]]) की ओर कूच किया और विदेह राज्य की स्थापना की। विदेह के राजा ''मिथि'' के नाम पर यह प्रदेश [[मिथिला]] कहलाने लगा। रामायणकाल में मिथिला के एक राजा जो जनक कहलाते थे, सिरध्वज जनक की पुत्री [[सीता]] थी।<ref>http://www.amarujala.com/news/spirituality/religion-festivals/ramayan-sita-daughter-of-king-janak/</ref> विदेह राज्य का अंत होने पर यह प्रदेश [[वैशाली]] गणराज्य का अंग बना। इसके पश्चात यह मगध के [[मौर्य]], [[शुंग]], [[कण्व]] और [[गुप्त]] शासकों के महान साम्राज्य का हिस्सा रहा। १३ वीं सदी में पश्चिम [[बंगाल]] के मुसलमान शासक हाजी शम्सुद्दीन इलियास के समय मिथिला एवं तिरहुत क्षेत्रों का बँटवारा हो गया। उत्तरी भाग जिसके अंतर्गत [[मधुबनी]], दरभंगा एवं [[समस्तीपुर]] का उत्तरी हिस्सा आता था, सुगौना के ओईनवार राजा कामेश्वर सिंह के अधीन रहा। ओईनवार राजाओं को कला, संस्कृति और साहित्य का बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। कुमारिल भट्ट, मंडन मिश्र, गदाधर पंडित, शंकर, वाचास्पति मिश्र, विद्यापति, नागार्जुन आदि महान विद्वानों के लेखन से इस क्षेत्र ने प्रसिद्धि पाई। ओईनवार राजा शिवसिंह के पिता देवसिंह ने लहेरियासराय के पास देवकुली की स्थापना की थी। शिवसिंह के बाद यहाँ पद्मसिंह, हरिसिंह, नरसिंहदेव, धीरसिंह, भैरवसिंह, रामभद्र, लक्ष्मीनाथ, कामसनारायण राजा हुए। शिवसिंह तथा भैरवसिंह द्वारा जारी किए गए सोने एवं चाँदी के सिक्के यहाँ के इतिहास ज्ञान का अच्छा स्त्रोतस्रोत है। <br />
दरभंगा शहर १६ वीं सदी में दरभंगा राज की राजधानी थी। १८४५ इस्वी में ब्रिटिश सरकार ने दरभंगा सदर को अनुमंडल बनाया और १८६४ ईस्वी में दरभंगा शहर नगर निकाय बन गया।<ref>http://hi.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A4%AD%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%BE[http://www.britannica.com/EBchecked/topic/151448/Darbhanga]</ref> १८७५ में स्वतंत्र जिला बनने तक यह [[तिरहुत]] के साथ था। १९०८ में तिरहुत के प्रमंडल बनने पर इसे [[पटना]] प्रमंडल से हटाकर तिरहुत में शामिल कर लिया गया। स्वतंत्रता के पश्चात १९७२ में दरभंगा को प्रमंडल का दर्जा देकर [[मधुबनी]] तथा [[समस्तीपुर]] को इसके अंतर्गत रखा गया।
 
पंक्ति 88:
 
* '''मस्जिद एवं मकदूम बाबा की मजार''':
दरभंगा रेलवे स्टेशन से २ किलोमीटर की दूरी पर दरभंगा टावर के पास बनी मस्जिद शहर के मुसलमानों के लिए सबसे बड़ा इबादत स्थल है। पास ही सूफी संत मकदूम बाबा की मजार है जो हिंदुओं और मुसलमानों के द्वारा समान रुपरूप से आदरित है। स्टेशन से १ किलोमीटर दूर गंगासागर तालाब के किनारे बनी भिखा सलामी मजार के पास रमजान महीने की १२-१६ वीं के बीच मेला लगता है।
; दरभंगा के आसपास
* '''कुशेश्वरस्थान शिवमंदिर एवं पक्षी विहार''':