"राफेल": अवतरणों में अंतर

छो HotCat द्वारा श्रेणी:व्यक्ति हटाई
छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 7:
 
==परिचय==
राफेल का जन्म [[इटली]] के उर्बीनो ( Urbino) में हुआ था। उसके पिता जियोवान्नी सान्ती एक चित्रकार थे। 1500 में रैफेल पेरुजिहनो के यहाँ कार्य सीखने लगालगा। 'सैनिक का स्वप्न' नामक चित्र की रचना उसने इसी समय की जब वह मात्र 17 वर्ष का था। 1500-1510 का युग रैफेल के लिये एक महान चित्रकार के रुपरूप में उदय का युग था।
 
==लियोनार्डो तथा माइकेल एंजिलो का प्रभाव==
पंक्ति 16:
[[चित्र:Raffaello - Spozalizio - Web Gallery of Art.jpg|right|thumb|200px|'वर्जिन का विवाह' नामक चित्र]]
[[चित्र:Fornarina.jpg|right|thumb|200px|'फोर्नारिना' : राफेल की प्रेमिका]]
1508 में वह [[रोम]] गया तथा [[पोप]] जूलियस द्वितीय के द्वारा [[वैटिकन]] मे चित्रांकन के लिये नियुक्त किया गयागया। शीघ्र ही यह वहाँ का प्रधान चित्रकार हो गयागया। यहाँ राफेल ने 'स्कूल आॅफ ऐथेन्स' नामक प्रसिद्ध कृति बनायीबनायी। यह चरम पुनरुत्थान काल की उत्तम कृति मानी जाती है। इसमें [[प्लेटो]] तथा [[अरस्तू]] को बात करते हुए बाहर आते दिखाया है। प्लेटो की हस्तमुद्रा उपर की ओर संकेत कर रही है। इसके वस्त्रों का रंग लाल और उसकी सलवटें उर्ध्वलय में हैं। अरस्तु की हस्त मुद्राएं एवं नीले वस्त्र सभी क्षैतिज कर्णवत हैं जो इसी संसार को महत्वपूर्ण मानने का संकेत कर रहे है।
 
1514 में रैफेल [[सेंट पीटर गिरिजाघर|सेण्ट पीटर के गिरजाघर]] का प्रमुख शिल्पी बन गयागया। [[रोम]] के फर्नेसिया नामक स्थान पर उसने जो भित्तिचित्र अंकित किये वह उत्कृष्त श्रेणी के हैं। वह टेपेस्ट्री डिजाइन का भी आविष्कार कर रहा था जिससे अंकित पर्दे [[सिस्टीन चैपल]] मे टांगने की योजना थी। इसी समय वह [[ओल्ड टेस्टामेण्ट]] के आधार पर भी चित्र बना रहे थे। 1515 में निर्मित उनका एक चित्र 'सिस्टाइन मैडोन्ना' है जो उन्होने अकेले ही चित्रित की है। इस चित्र में मैडोन्ना पृथ्वी की मानुषी न रह कर स्वर्ग की देवी हो गयी है और उसे बादलों में तैरते हुए चित्रित किया गया है।
 
राफेल की अन्तिम श्रेष्ठ कृति 'ईसा का दिव्य स्वरुप धारण करना' है जो उसने 1517 मे आरम्भ की तथा 1520 में अपनी मृत्यु तक पूर्ण नहीं कर सके। इसे रैफेल के प्रिय शिष्य [[ज्यूलियो रोमानो]] ने पूर्ण किया। 37 वर्ष की आयु में ही रैफेल की मृत्यु हो गयी। किसी भी चित्रकार ने इससे पूर्व इतनी सामाजिक पृतिष्ठा प्राप्त नहीं की थीथी।
 
===कुछ प्रमुख चित्र===
"https://hi.wikipedia.org/wiki/राफेल" से प्राप्त