"अलफ़र्द तारा": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 26 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q13577 (translate me)
छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 6:
 
== वर्णन ==
अलफ़र्द एक नारंगी रंग का K3 II या K3 III [[तारों की श्रेणियाँ|श्रेणी]] का [[चमकीला दानव तारा]] है। इसकी सतह का तापमान लगभग ४,१२० [[कैल्विन]] अनुमानित किया गया है। इसका द्रव्यमान हमारे [[सूरज के द्रव्यमान]] का ३ गुना है, लेकिन जब इसने अपने जीवन का [[मुख्य अनुक्रम]] चरण समाप्त कर दिया तो यह फूलने लगा और अब इसका व्यास (डायामीटर) [[सूरज के व्यास]] का ५० गुना है।<ref name="aaa458">{{cite journal | author=da Silva, L. | coauthors=''et al''. | title=Basic physical parameters of a selected sample of evolved stars | journal=Astronomy and Astrophysics | volume=458 | issue=2 | month=November | year=2006 | pages=609–623 | doi=10.1051/0004-6361:20065105 | bibcode=2006A&A...458..609D|arxiv = astro-ph/0608160 }}</ref> इसकी आयु लगभग ४२ करोड़ साल अनुमानित की गई है।
 
इसके [[वर्णक्रम]] (स्पॅक्ट्रम) का अध्ययन करके वैज्ञानिकों को इसमें [[बैरियम]] [[रासायनिक तत्व|तत्व]] की उम्मीद से अधिक मात्रा मिली है। इस प्रकार के तारों में अक्सर यह तब होता है जब तारा वास्तव में एक [[द्वितारा]] हो और मुख्य तारे का एक [[सफ़ेद बौना]] साथी तारा हो जिस से कुछ मात्रा में बैरियम [[गुरुत्वाकर्षण|गुरुत्वाकर्षक प्रभाव]] से खिचकर मुख्य तारे पर आ गया हो।<ref>{{cite journal | author=Mennessier, M. O. | coauthors=''et al''. | title=Barium Stars, Galactic Populations and Evolution | journal=Astronomy and Astrophysics | volume=326 | pages=722–730 | month=October | year=1997 | bibcode=1997A&A...326..722M}}</ref> अलफ़र्द का ऐसा ही एक साथी मिला है जो कभी अलफ़र्द की ही तरह एक नारंगी दानव था। वैज्ञानिकों का मानना है कि भविष्य में अलफ़र्द भी अपनी बाहरी परत खो देगा और अपना बाक़ी जीवन एक बचे-कुचे सफ़ेद बौने के रूप में ही अंत करेगा।<ref>[http://stardate.org/radio/program/alphard Alphard], StarDate, April 24, 2011</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==