"केडी सिंह बाबू": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 5:
== जीवनी ==
[[लखनऊ]] से लगे [[बाराबंकी]] में 2 फ़रवरी 1922 को जन्में बाबू ने 14 साल की उम्र से ही हॉकी का कौशल दिखाना शुरू कर दिया था। इसी उम्र में बाराबंकी के देवा में उन्होंने पहला टूर्नामेंट खेला। <ref name=inext>{{cite web | url=http://inextlive.jagran.com/kd-singh-40777| title=हुसैन बोले थे केडी एक दिन महान खिलाड़ी बनेगा | publisher =
आई नेक्स्ट जागरण| date= 18 सितम्बर 2014| accessdate= 24 अक्टूबर 2014}}</ref>
 
दो साल बाद लखनऊ में लखनऊ यंगमैन एसोसिएशन की टीम से खेलते हुए तो उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी। दिल्ली में हुए ट्रेडर्स कप में अपने स्टिक वर्क और ड्रिबलिंग से उन्होंने दर्शकों को भौंचक्का कर दिया। इसी ट्रेडर्स कप में लखनऊ की युवा टीम का मुकाबला दिल्ली की मानवदार टीम के साथ हुआ, जिसमें ओलिम्पिक खिलाड़ी हुसैन भी शामिल थे।