"क्षुद्रग्रह घेरा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अन्य विकि-परियोजनाओं पर निर्वाचित लेख का साँचा हटाया, अब विकिडाटा पर उपलब्ध।
छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 1:
[[चित्र:InnerSolarSystem-en.png|thumb|300px|हमारे [[सौर मण्डल]] का क्षुद्रग्रह घेरा [[मंगल (ग्रह)|मंगल ग्रह]] (मार्ज़) और [[बृहस्पति (ग्रह)|बृहस्पति ग्रह]] (ज्यूपिटर) की [[कक्षा (भौतिकी)|कक्षाओं]] के बीच स्थित है - सफ़ेद बिन्दुएँ इस घेरे में मौजूद [[क्षुद्रग्रहों]] को दर्शाती हैं]]
'''क्षुद्रग्रह घेरा''' या '''ऐस्टरौएड बॅल्ट''' हमारे [[सौर मण्डल]] का एक क्षेत्र है जो [[मंगल (ग्रह)|मंगल ग्रह]] (मार्ज़) और [[बृहस्पति (ग्रह)|बृहस्पति ग्रह]] (ज्यूपिटर) की [[कक्षा (भौतिकी)|कक्षाओं]] के बीच स्थित है और जिसमें हज़ारों-लाखों [[क्षुद्रग्रह]] (ऐस्टरौएड) [[सूरज]] की परिक्रमा कर रहे हैं। इनमें एक ९५० किमी के व्यास वाला [[सीरीस (बौना ग्रह)|सीरीस]] नाम का [[बौना ग्रह]] भी है जो अपने स्वयं के [[गुरुत्वाकर्षक]] खिचाव से गोल अकार पा चुका है। यहाँ तीन और ४०० किमी के व्यास से बड़े क्षुद्रग्रह पाए जा चुके हैं - [[४ वॅस्टा (क्षुद्रग्रह)|वॅस्टा]], [[२ पैलस (क्षुद्रग्रह)|पैलस]] और [[१० हाइजिआ (क्षुद्रग्रह)|हाइजिआ]]। पूरे क्षुद्रग्रह घेरे के कुल [[द्रव्यमान]] में से आधे से ज़्यादा इन्ही चार वस्तुओं में निहित है। बाक़ी वस्तुओं का अकार भिन्न-भिन्न है - कुछ तो दसियों किलोमीटर बड़े हैं और कुछ धूल के कण मात्र हैं।<ref name="jplsbdb">{{cite web | first=डॉनल्ड के॰ | last=योमन्ज़ | date = १३ जुलाई २००६ | url = http://ssd.jpl.nasa.gov/sbdb.cgi | title = जे॰पी॰ऍल॰ क्षुद्र वस्तु डेटाबेस ब्राउज़र (अंग्रेज़ी में) | publisher = नैसा जे॰पी॰ऍल॰ (अमेरिकी अंतरिक्ष प्रशासकीय संगठन) | accessdate = २०१०-०९-२७}}</ref>
 
== अन्य भाषाओँ में ==