"गोलमेज सम्मेलन (भारत)": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 8:
 
== प्रथम गोलमेज सम्मेलन (नवंबर १९३० - जनवरी १९३१) ==
पहला गोल मेज सम्मेलन नवम्बर [[1930]] में आयोजित किया गया जिसमें देश के प्रमुख नेता शामिल नहीं हुए, इसी कारण अंतत: यह बैठक निरर्थक साबित हुई। यह आधिकारिक तौर पर [[जॉर्ज पंचम|जॉर्ज पंचम]] ने १२ नवम्बर १९३० को प्रारम्भ किया और इसकी अध्यक्षता ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, [[रामसे मैकडॉनल्ड]] ने की। तीन ब्रिटिश राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व सोलह प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। अंग्रेजों द्वारा शासित भारत से ५७ राजनीतिक नेताओं और रियासतों से १६ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हालांकि, [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस]] और व्यापारिक नेताओं ने सम्मलेन में भाग नहीं लिया। उनमें से कई नेता [[सविनय अवज्ञा आन्दोलन]] में भाग लेने के कारण जेल में थे।
 
जनवरी [[1931]] में गाँधी जी को जेल से रिहा किया गया। अगले ही महीने वायसराय के साथ उनकी कई लंबी बैठके हुईं। इन्हीं बैठकों के बाद [[गांधी-इरविन समझौता|गांधी-इरविन समझौते]] पर सहमति बनी जिसकी शर्तो में सविनय अवज्ञा आंदोलन को वापस लेना, सारे कैदियों की रिहाई और तटीय इलाकों में नमक उत्पादन की अनुमति देना शामिल था। रैडिकल राष्ट्रवादियों ने इस समझौते की आलोचना की क्योंकि गाँधी जी वायसराय से भारतीयों के लिए राजनीतिक स्वतंत्रता का आश्वासन हासिल नहीं कर पाए थे। गाँधी जी को इस संभावित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए केवल वार्ताओं का आश्वासन मिला था।