"सुहास खामकर": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: {{Infobox sportsperson |name = सुहास खामकर |image = Suhas Khamkar.jpg |caption = सुहास मधुकर खामकर |birth_date = {{bi...
(कोई अंतर नहीं)

07:46, 1 फ़रवरी 2017 का अवतरण

सुहास खामकर एक प्रेशेवर भारतीय बॉडी बिल्डर हैं। सुहास मिस्टर इंडिया, मिस्टर एशिया समेत कई खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा वे मिस्टर अफ्रीका 2010, मिस्टर ओलिम्पिया, मिस्टर महाराष्ट्र के खिताब से नवाजे जा चुके हैं। ७ बार मिस्टर इंडिया व एक बार एशियन चैंपियन बॉडी बिल्डर रह चुके हैं। इन्हें इंडिया का अर्नाल्ड भी कहा जाता है।[1][2]

सुहास खामकर

सुहास मधुकर खामकर
व्यक्तिगत जानकारी
राष्ट्रीयता भारतीय
जन्म 9 अगस्त 1980 (1980-08-09) (आयु 43)
कोल्हापुर, महाराष्ट्र, भारत
वेबसाइट अधिकारिक जालस्थल

करियर

उन्होंने 16 साल की उम्र से ही जिम में वर्क आउट करना शुरू कर दिया था। खामकर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में कई बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है और कई खिताब अपने नाम कर चुके है। इसके पूर्व वे सेंट्रल रेलवे में टिकट कलक्टर भी रह चुके हैं। सुहास को बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में भारत श्री, मिस्टर इंडिया, एशिया श्री और मिस्टर एशिया जैसे कई बड़े खिताब मिल चुका है।

महाराष्ट्र सरकार ने सुहास को बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान लिए महाराष्ट्र के पनवेल में नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया था, लेकिन एक जमीन से जुड़े मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगते पकडे जाने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।[3][4]

सन्दर्भ

  1. "7 बार मिस्टर इंडिया रह चुका है ये बॉडी बिल्डर, कहलाते हैं इंडिया के अर्नाल्ड". दैनिक भास्कर. मई 5, 2016.
  2. "Mumbai champ flexes muscles for Sena chief's blessings". NDTV. अक्टूबर 22, 2010.
  3. "रिश्वत लेते पकड़ाया था ये बॉडी बिल्डर, कई बार बन चुका है मिस्टर इंडिया". दैनिक भास्कर. अक्टूबर 19, 2015.
  4. "घूसखोरी में गिरफ्तार हुए 'मिस्टर इंडिया'". अमर उजाला. अगस्त 8, 2014.

बाहरी कड़ियाँ