"बहादुर शाह ज़फ़र": अवतरणों में अंतर

छो Reverted 1 edit by 2405:205:238A:662E:0:0:1A20:28A0 (talk) identified as vandalism to last revision by अनुनाद सिंह...
छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 4:
==जीवन परिचय==
जफर का जन्म 24 अक्तूबर, 1775 में हुआ था। उनके पिता अकबर शाह द्वितीय और मां लालबाई थीं। अपने पिता की मृत्यु के बाद जफर को 18 सितंबर, 1837 में मुगल बादशाह बनाया गया। यह दीगर बात थी कि उस समय तक दिल्ली की सल्तनत बेहद कमजोर हो गई थी और मुगल बादशाह नाममात्र का सम्राट रह गया था।
भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की जफर को भारी कीमत भी चुकानी पड़ी थी। उनके पुत्रों और प्रपौत्रों को ब्रिटिश अधिकारियों ने सरेआम गोलियों से भून डाला। यही नहीं, उन्हें बंदी बनाकर [[रंगून]] ले जाया गया, जहां उन्होंने सात नवंबर, 1862 में एक बंदी के रूप में दम तोड़ा। उन्हें रंगून में श्वेडागोन पैगोडा के नजदीक दफनाया गया। उनके दफन स्थल को अब बहादुर शाह जफर दरगाह के नाम से जाना जाता है। आज भी कोई देशप्रेमी व्यक्ति जब तत्कालीन बर्मा (म्यंमार) की यात्रा करता है तो वह जफर की मजार पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देना नहीं भूलता। लोगों के दिल में उनके लिए कितना सम्मान था उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हिंदुस्तान में जहां कई जगह सड़कों का नाम उनके नाम पर रखा गया है, वहीं पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी उनके नाम पर एक सड़क का नाम रखा गया है। बांग्लादेश के ओल्ड ढाका शहर स्थित विक्टोरिया पार्क का नाम बदलकर बहादुर शाह जफर पार्क कर दिया गया है।
 
पंक्ति 46:
 
बादशाह जफर ने जब रंगून में कारावास के दौरान अपनी आखिरी सांस ली तो शायद उनके लबों पर अपनी ही मशहूर गजल का यह शेर जरूर रहा होगा- "कितना है बदनसीब जफर दफ्न के लिए, दो गज जमीन भी न मिली कू-ए-यार में।"
भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर उर्दू के एक बड़े शायर के रूप में भी विख्यात हैं। उनकी शायरी भावुक कवि की बजाय देशभक्ति के जोश से भरी रहती थी और यही कारण था कि उन्होंने अंग्रेज शासकों को तख्ते-लंदन तक हिन्दुस्तान की शमशीर (तलवार) चलने की चेतावनी दी थी।
 
पंक्ति 52:
 
भारत में मुगलकाल के अंतिम बादशाह कहे जाने वाले जफर को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दिल्ली का बादशाह बनाया गया था। बादशाह बनते ही उन्होंने जो चंद आदेश दिए, उनमें से एक था [[गोहत्या]] पर रोक लगाना। इस आदेश से पता चलता है कि वे हिन्दू-मुस्लिम एकता के कितने बड़े पक्षधर थे।
[[गोरखपुर विश्वविद्यालय]] में इतिहास के पूर्व प्राध्यापक डॉ॰ शैलनाथ चतुर्वेदी के अनुसार 1857 के समय बहादुर शाह जफर एक ऐसी बड़ी हस्ती थे, जिनका बादशाह के तौर पर ही नहीं एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति के रूप में भी सभी सम्मान करते थे। इसीलिए बेहद स्वाभाविक था कि मेरठ से विद्रोह कर जो सैनिक दिल्ली पहुंचे उन्होंने सबसे पहले बहादुर शाह जफर को अपना बादशाह बनाया।
चतुर्वेदी ने बातचीत में कहा कि जफर को बादशाह बनाना सांकेतिक रूप से ब्रिटिश शासकों को एक संदेश था। इसके तहत भारतीय सैनिक यह संदेश देना चाहते थे कि भारत के केन्द्र दिल्ली में विदेशी नहीं बल्कि भारतीय शासक की सत्ता चलेगी। बादशाह बनने के बाद बहादुर शाह जफर ने गोहत्या पर पाबंदी का जो आदेश दिया था वह कोई नया आदेश नहीं था। बल्कि अकबर ने अपने शासनकाल में इसी तरह का आदेश दे रखा था। जफर ने महज इस आदेश का पालन फिर से करवाना शुरू कर दिया था।
 
देशप्रेम के साथ-साथ जफर के व्यक्तित्व का एक अन्य पहलू शायरी थी। उन्होंने न केवल गालिब, दाग, मोमिन और जौक जैसे उर्दू के बड़े शायरों को तमाम तरह से प्रोत्साहन दिया, बल्कि वह स्वयं एक अच्छे शायर थे। साहित्यिक समीक्षकों के अनुसार जफर के समय में जहां मुगलकालीन सत्ता चरमरा रही थी वहीं उर्दू साहित्य खासकर उर्दू शायरी अपनी बुलंदियों पर थी। जफर की मौत के बाद उनकी शायरी कुल्लियात ए जफर के नाम से संकलित की गयी।
== मुग़ल सम्राटों का कालक्रम ==
<center><timeline>
ImageSize = width:1000 height:160
PlotArea = left:20 right:50 bottom:50 top:10
AlignBars = early
 
Colors =
id:canvas value:white
id:MUG value:orange legend: मुग़ल_साम्राज्य
id:SUR value:purple legend: सूरी_साम्राज्य
id:ACTIVE value:rgb(1,0,0.07)
 
 
DateFormat = yyyy
Period = from:1526 till:1857
TimeAxis = orientation:horizontal
Legend = columns:2 left:280 top:20 columnwidth:150
 
 
 
PlotData=
bar:PRMs width:50 mark:(line,white) align:left fontsize:s
 
from:1526 till:1530 shift:(-5,35) color:MUG text:"[[बाबर]] 1526–1530"
from:1530 till:1540 shift:(-10,-40) color:MUG text:"[[हुमायूँ]] 1530–1540"
from:1540 till:1545 shift:(-5,50) color:SUR text:"[[शेर शाह सूरी]] 1540–1545"
from:1545 till:1554 shift:(-10,-55) color:SUR text:"[[इस्लाम शाह सूरी]] 1545–1554"
from:1555 till:1556 shift:(0,35) color:MUG text:"[[हुमायूँ]] 1555–1556"
from:1556 till:1605 shift:(-35,-40) color:MUG text:"[[अकबर]] 1556–1605"
from:1605 till:1627 shift:(-30,35) color:MUG text:"[[जहांगीर]] 1605–1627"
from:1627 till:1658 shift:(-45,-40) color:MUG text:"[[शाहजहाँ]] 1627–1658"
from:1658 till:1707 shift:(-40,35) color:MUG text:"[[औरंगज़ेब]] 1658–1707"
from:1707 till:1712 shift:(-5,-40) color:MUG text:"[[बहादुर शाह प्रथम]] 1707–1712"
from:1712 till:1713 shift:(0,35) color:MUG text:"[[जहांदार शाह]] 1712–1713"
from:1713 till:1719 shift:(-10,-55) color:MUG text:"[[फर्रुख्शियार]] 1713 –1719"
from:1719 till:1719 shift:(0,50) color:MUG text:"[[रफी उल-दर्जत]] 1719"
from:1719 till:1719 shift:(0,65) color:MUG text:"[[रफी उद-दौलत]] 1719"
from:1719 till:1748 shift:(-40,-70) color:MUG text:"[[रोशन अख्तर बहादुर]] 1719–1748"
from:1748 till:1754 shift:(-2,35) color:MUG text:"[[अहमद शाह बहादुर]] 1748–1754"
from:1754 till:1759 shift:(-5,-40) color:MUG text:"[[अज़ीज़ुद्दीन]] 1754–1759"
from:1759 till:1760 shift:(-5,50) color:MUG text:"[[मुही-उल-मिल्लत]] 1759–1760"
from:1759 till:1806 shift:(-45,-55) color:MUG text:"[[अली गौहर]] 1759–1806"
from:1806 till:1837 shift:(-45,35) color:MUG text:"[[अकबर शाह द्वितीय|अकबर शाह II]] 1806–1837"
from:1837 till:1857 shift:(-30,-40) textcolor:ACTIVE color:MUG text:"बहादुर शाह II 1837–1857"
</timeline></center>