"भूमध्य सागर": अवतरणों में अंतर

m
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 3:
 
== परिचय ==
भूमध्य सागर या रूम सागर स्थल से घिरे हुए सागरों में सबसे महत्वपूर्ण एवं सबसे बड़ा सागर है। यह दक्षिण में अफ्रीका, उत्तर में यूरोप एवं पूर्व में एशिया महाद्वीपों से घिरा हुआ है। इसकी लंबाई जिब्रॉल्टर से लेकर सिरिया तट तक २,२०० मील तथा उत्तर से दक्षिण की चौड़ाई १,२०० मील है। यह पश्चिम में लगभग नौ मील चौड़े जिब्रॉल्टर, उत्तर-पूर्व में एक मील चौड़े मारमरा जलडमरूमध्यों से तथा दक्षिण-पूर्व में १०३ मील लंबी [[स्वेज नहर]] द्वारा [[लाल सागर]] से जुड़ा है। ऐसा कहा जाता है कि किसी समय में मोरॉको, स्पेन तथा यूरोप और एशिया में स्थित टर्की के दोनों भाग आपस में जुड़े थे, जो किसी कारण से अब एक दूसरे से अलग अलग हो गए हैं। सागर के पश्चिमी भाग की औसत गहराई ४,६९२ फुट है। अधिकतम गहराई मॉल्टा एवं क्रीट द्वीपों के मध्य १४,४०० फुट तथा कम से कम गहराई ऐड्रिऐटिक सागर में ७९४ फुट है।
 
[[बूविज्ञान|भूगर्भ विद्या]] के विशेषज्ञों के अनुसार यह प्राचीन [[टीथीज सागर]] का ही एक अंग है। भारत और मध्य पूर्व की सभ्यता इसी सागर द्वारा यूरोप महाद्वीप में फैली। इस सागर में अनेक द्वीप हैं, जिनमें पूर्व से पश्चिम साइप्रस, रोड्ज, क्रीट, कार्फू, मॉल्टा, सिसिली, सार्डिनिया, कॉर्सिका और बैलिएरिक द्वीप प्रमुख हैं। इसमें द्वीपों एवं प्रायद्वीपों के मध्य भिन्न भिन्न नाम के सागर साथ हैं जैसे सार्डिनिया और [[इटली]] के मध्य टिरहेनियन सागर, इटली एवं बॉल्कन प्रायद्वीप के मध्य ऐड्रिऐटिक सागर एवं यूनान तथा टर्की के मध्य इजिऐन सागर। इसी प्रकार इसमें कई खड़ियाँ भी हैं।