'''मिमारोपा''' (Mimaropa), जिसे '''क्षेत्र ४-बी''' (Region IV-B) भी कहते हैं, [[दक्षिणपूर्वी एशिया]] के [[फ़िलिपीन्ज़]] देश के [[लूज़ोन]] [[फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल|द्वीप दल]] में एक [[फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र|प्रशासनिक क्षेत्र]] है। लूज़ोन द्वीपदल में शामिल होने के बावजूद यह लूज़ोन द्वीप पर न होकर उसके पास स्थित कई द्वीपों को मिलाकर बना है। सन् २००२ तक यह और [[कालाबारज़ोन]] क्षेत्र दोनों "दक्षिणी तगालोग मुख्यभूमि" (Southern Tagalog Mainland) नामक क्षेत्र का हिस्सा थे जिसे विभाजित करके कालाबारज़ोन और मिमारोपा क्षेत्र स्थापित हुए।<ref>"[https://books.google.com/books?id=0Fn_LqWzWrwC The Filipino Moving Onward]," Rosario S. Sagmit and Ma. Lourdes Sagmit-Mendoza, Rex Bookstore Inc., 2007, ISBN 9789712341533</ref><ref>"[https://books.google.com/books?id=FNFh114RQv8C Whither the Philippines in the 21st Century?]," Rodolfo C Severino and Lorraine Carlos Salazar, Institute of Southeast Asian Studies, 2007, ISBN 9789812304995</ref>