"रणथम्भोर दुर्ग": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 6:
 
=== विश्व धरोहर रणथंभोर दुर्ग ===
कंबोडिया के नामपेन्ह शहर में [[यूनेस्को]] की विरासत संबंधी वैश्विक समिति की 36वीं बैठक में दिनांक 21जून 2013 शुक्रवार को भारत का पहाड़ी दुर्ग [[रणथंभोर]] का चयन किया गया, इस दुर्ग के घटनाक्रम को विश्व में लाइव देखा गया और सराहा गया ! [[रणथंभोर दुर्ग]] के अलावा [[राजस्थान]] में जंतर-मंतर वेधशाला, घना पक्षी विहार , आमेर का दुर्ग, गागरोन का किला, कुंभलगढ़ का किला, जैसलमेर का दुर्ग एवं चितौड़गढ़ का किला भी विश्व धरोहर में शामिल है !
 
=== निर्माण काल ===
पंक्ति 12:
 
=== शासक ===
११९२ में [[तराइन का युद्ध|तहराइन के युद्ध]] में [[मुहम्मद गौरी]] से हारने के बाद [[दिल्ली]] की सत्ता पर [[पृथ्वीराज चौहान]] का अंत हो गया और उनके पुत्र गोविन्द राज ने रणथंभोर को अपनी राजधानी बनाया। गोविन्द राज के अलावा वाल्हण देव, प्रहलादन, वीरनारायण, वाग्भट्ट, नाहर देव, जैमेत्र सिंह, [[हम्मीर चौहान|हम्मीरदेव]], [[महाराणा कुम्भा]], [[राणा सांगा]], [[शेर शाह सूरी|शेरशाह सुरी]], [[अलाउद्दीन खिलजी|अल्लाऊदीन खिलजी]], राव सुरजन हाड़ा और मुगलों के अलावा [[आमेर]] के राजाओं आदि का समय-समय पर नियंत्रण रहा लेकिन इस दुर्ग की सबसे ज्यादा ख्याति हम्मीर देव (1282-1301) के शासन काल मे रही। हम्मीरदेव का 19 वर्षो का शासन इस दुर्ग का स्वर्णिम युग था। [[हम्मीर देव चौहान]] ने 17 युद्ध किए जिनमे13 युद्धो मे उसे विजय श्री मिली। करीब एक शताब्दी तक ये दुर्ग [[चित्तौड़गढ़|चितौड़]] के महराणाओ के अधिकार मे भी रहा। खानवा युद्ध मे घायल [[राणा सांगा]] को इलाज के लिए इसी दुर्ग मे लाया गया था।
 
=== आक्रमण ===
[[चित्र:1569-Akbar directing the attack against Rai Surjan Hada at Ranthambhor Fort.jpg|thumb|अकबर राय सुरजन हाडा के खिलाफ रणथम्भौर किले पर हमले का निर्देशन]]
रणथंभोर दुर्ग पर आक्रमणों की भी लम्बी दास्तान रही है जिसकी शुरुआत दिल्ली के [[कुतुबुद्दीन ऐबक]] से हुई और [[मुगल]] बादशाह [[अकबर]] तक चलती रही। [[मोहम्मद ग़ोरी|मुहम्मद गौरी]] व चौहानो के मध्य इस दुर्ग की प्रभुसत्ता के लिये 1209 मे युद्ध हुआ। इसके बाद 1226 मे [[इल्तुतमिश|इल्तुतमीश]] ने, 1236 मे [[रजिया सुल्तान]] ने, 1248-58 मे बलबन ने, 1290-1292 मे जलालुद्दीन खिल्जी ने, 1301 मे अलाऊद्दीन खिलजी ने, 1325 मे [[फ़िरोज़ शाह तुग़लक़|फ़िरोजशाह तुगलक]] ने, 1489 मे मालवा के मुहम्म्द खिलजी ने, 1529 मे [[महाराणा कुम्भा]] ने, 1530 मे [[गुजरात]] के बहादुर शाह ने, 1543 मे शेरशाह सुरी ने आक्रमण किये। 1569 मे इस दुर्ग पर दिल्ली के बादशाह [[अकबर]] ने आक्रमण कर [[आमेर]] के राजाओ के माध्यम से तत्कालीन शासक राव सुरजन हाड़ा से सन्धि कर ली।
 
=== वर्तमान ===