"वालरस": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अनुभाग एकरूपता।
छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 31:
 
वालरस की विशेषताओं में इसके [[खाँग]], मूंछे और विशाल शरीर है। एक वयस्क नर प्रशांत वालरस का भार 2000 किलोग्राम (£ 4400) से ऊपर हो सकता है और [[युक्तांगुलित]] जीवों में इनसे बड़ा आकार गज सीलों की सिर्फ दो प्रजातियों का है। यह मुख्य रूप से उथले उपतटी समुद्री हिस्सों में निवास करते हैं और अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग बर्फ़ीले समुद्र में भोजन की तलाश में गुजारते हैं। अपेक्षाकृत दीर्घ जीवी वालरस एक सामाजिक प्राणी है और आर्कटिक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की यह सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
वालरस आर्कटिक के मूल निवासियों के जीवन का आधार है और यह लोग इसका शिकार मुख्यत: इसके [[मांस]], [[वसा]], [[त्वचा]], [[दाँत]] और [[अस्थि|हड्डी]] के लिए करते हैं। 19 वीं और 20 वीं शताब्दियों में, वालरस का शिकार इसके खाँग और [[तिमिवसा]] (चर्बी) के लिए बड़े पैमाने पर किया गया जिसके कारण इनकी संख्या में अभूतपूर्व कमी दर्ज की गयी, हालाँकि अब इसकी संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है पर अन्ध महासागर और लाप्टेव सागर की वालरसों की संख्या अभी भी इनकी ऐतिहासिक संख्या से काफी कम है।
== सन्दर्भ ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/वालरस" से प्राप्त