"लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अन्य विकि-परियोजनाओं पर निर्वाचित लेख का साँचा हटाया, अब विकिडाटा पर उपलब्ध।
छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 2:
| image = Voldermort0012x1212.jpg
| image_size = 200px
| caption= लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

'''कलाकार:''' रॅल्फ फियेन्नेस

'''रचनाकार:''' [[जे. के. रोलिंग]]

''' पहली उपस्थिति:''' [[हैरी पॉटर और पारस पत्थर]]

'''आखरी उपस्थिति:''' [[हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े]]

'''लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट''' ([[:en:Lord Voldemort]], फ़्रांसिसी ''Vol-de-mort= मौत की उड़ान'') [[जे. के. रोलिंग]] द्वारा रचित [[हैरी पॉटर (उपन्यास)]] शृंखला में एक दुष्ट और आतंकवादी [[जादूगर]] है। वो इस उपन्यास के प्रमुख किरदार [[हैरी पॉटर]] का जानी दुश्मन है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम '''टॉम (मार्वोलो) रिडल''' है। वो भी तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय [[हॉग्वार्ट्स]] से शिक्षित है। उसका पिता [[टॉम रिडल सीनियर]] सामान्य [[मगलू]] (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ '''[[मेरोपी]] रिडल''' (जन्म : मेरोपी गॉण्ट) [[सलाज़ार स्लिदरन]] से निकले [[शुद्ध रक्त]] वाले ख़ानदान से थी। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और उनका सरदार बन गया (लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से)। जो भी उसका विरोध करता, वो और उसका गिरोह ([[डॅथ ईटर्स]]) उसका कत्ल कर देते। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही [[अवादा केदाव्रा]] अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी [[नागिनी]] है और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है।