"श्रीधर व्यंकटेश केतकर": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 2:
 
== परिचय ==
श्रीधर वेंकटेश केतकर का जन्म वर्तमान [[छत्तीसगढ़]] के [[रायपुर]] में हुआ था। उनकी आरम्भिक शिक्षा [[अमरावती]] तथा [[मुंबई]] के [[विल्सन कॉलेज]] में हुई जो बड़े अनियमित ढंग से चली। विविध विषयों का ज्ञान प्राप्त करने में उन्होंने अच्छी रुचि दिखलाई और साहित्य संबंधी अनेक क्रियाकलापों में उत्साहपूर्वक दिलचस्पी ली, फिर भी वे यहाँ विश्वविद्यालय की कोई उपाधि प्राप्त न कर सके।
 
सन्‌ 1906 में वे [[अमरीका]] चले गए। [[कॉर्नेल विश्वविद्यालय]] में पाँच वर्ष बिताने के बाद 1911 में उन्होंने पी-एच. डी. वी उपाधि प्राप्त की। उनके शोधप्रबंध का शीर्षक था 'भारत में जातियों का इतिहास' (द हिस्टरी ऑफ कास्ट इन इंडिया)। इसमें उन्होंने [[मनुस्मृति]] में परिलक्षित सामाजिक स्थितियों का विवेचनात्मक विश्लेषण किया। उन्होंने मनुस्मृति का रचनाकाल 227 से 320 ई. के बीच में माना है। इसके परिशिष्ट रूप में दिए गए लेख 'जाति और मानव-जाति-विज्ञान' में उन्होंने 'वर्ण' तथा 'जाति' के मौलिक भेद पर बल दिया। अमरीका में उन्होंने अपना समय विविध विषयों का ज्ञान प्राप्त करने में बिताया जो उनके जीवन के मुख्य ग्रंथ मराठी ज्ञानकोश के निर्माण में सहायक हुअ। लौटते समय एक वर्ष तक वे [[लंदन]] में रुके और वहाँ भी सामाजिक विषयों संबंधी अध्ययन एवं गवेषण कार्य जारी रखा। यहाँ उन्होंने जातियों के इतिहास का दूसरा खंड 'हिंदुत्व पर निबंध' (अ‍ॅन एसे ऑन हिंदूइझम, इट्स फॉर्मेशन अँड फ्यूचर) नाम से प्रकाशित किया।
पंक्ति 16:
* 'द हिस्टरी ऑफ कास्ट इन इंडिया' (भारत में जातियों का इतिहास)
 
* कादम्बरी में
:* आशावादी (१९३७)
:* गांवसासू (१९४२)
पंक्ति 25:
:* विचक्षणा (१९३७)
* साहित्यविषयक
:* महाराष्ट्रीयांचे काव्यपरीक्षण