"कोयंबतूर": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
छो बॉट: किमी. -> किलोमीटर
पंक्ति 38:
=== कृषि विश्‍वविद्यालय ===
{{main|तमिल नाडु कृषि विश्वविद्यालय}}
तमिलनाडु कृषि विश्‍वविद्यालय कोयंबटूर के रोचक पर्यटक स्थलों में से एक है। रेलवे स्टेशन से पांच किमी.किलोमीटर दूर स्थित यह विश्‍वविद्यालय एशिया के सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्‍वविद्यालयों में से एक है। यहां का मुख्य आकर्षण यहां का जैविक उद्यान है। करीब 300 हैक्टेयर में फैले इस उद्यान में विविध प्रजाति के पेड़-पौधों का अच्छा संग्रह है।
 
=== पेरुर मंदिर ===
पेरुर कोयंबटूर से 6 किमी.किलोमीटर दूर स्थित एक छोटा सा शहर है। इसका मुख्य आकर्षण पेरुर मंदिर है जो सात कोंगु शिवालयम में से एक है। मंदिर की बाहरी इमारत मदुरै के शासकों ने 17वीं शताब्दी में बनवाई थी लेकिन अंदर का मुख्य मंदिर उससे काफी पुराना है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर के प्रवेश द्वार के पास स्तंभ के नीचे उकेरी गई एक सैनिक की प्रतिमा यहां का मुख्य आकर्षण है। इस सिपाही की वर्दी औरंगजेब के सैनिकों के समान है।
 
=== मरुधमलाई मंदिर ===
कोयंबटूर रेलवे स्टेशन से 12 किमी.किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर भगवान सुब्रमण्यम को समर्पित है। यह मंदिर इस क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इसकी प्रसिद्धि का मुख्य कारण इस मंदिर के मुख्य देवता दंडयुथपाणी हैं। इनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने यहां कई चमत्कार किए थे। थाई पूसम और तिरुकर्तीगई उत्सव यहां बहुत धूम-धाम से मनाए जाते हैं।
 
=== सिरुवनी वॉटरफॉल ===
शहर से 37 किमी.किलोमीटर दूर स्थित है सिरुवनी जलप्रपात और बांध। इनकी खूबसूरती से यहां आने वाले दर्शक मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रहते। इसी सुंदरता के कारण प्रतिवर्ष सैकड़ों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। सिरुवनी के पानी का भी अलग ही स्वाद है। इसलिए यहां आने पर इसे जरूर चखना चाहिए।
 
=== अन्नामलई वन्यजीव अभ्यारण्य ===
पंक्ति 56:
 
== तिरुमूर्ति मंदिर ==
उदुमपेट से 20 किमी.किलोमीटर दूर पलानी-कोयंबटूर राजमार्ग पर तिरुमूर्ति मंदिर स्थित है। यह मंदिर तिरुमूर्ति पहाड़ी के नीचे तिरुमूर्ति बांध के पास है। एक बारामासी जलधारा श्री अमरलिंगेश्‍वर मंदिर के पास बहती है। पास ही स्थित एक झरना इस स्थान की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यहां से करीब 25 किमी.किलोमीटर की दूरी पर अमरावती बांध के पास क्रोकोडाइल फार्म है जिसकी सैर भी की जा सकती है।
 
== आवागमन ==
;वायु मार्ग
कोयंबटूर हवाई अड्डा शहर से 12 किमी.किलोमीटर दूर है और मुंबई, चेन्नई और कोजीकोड से जुड़ा हुआ है।
 
;रेल मार्ग