"भूटान": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 110:
विश्व के सबसे छोटी अर्थव्यवस्थाओं में से एक भूटान का आर्थिक ढाँचा मुख्य रूप से [[कृषि]] और [[वन]] क्षेत्रों और अपने यहाँ निर्मित [[पनबिजली]] के [[भारत]] को विक्रय पर निर्भर है। ऐसा माना जाता है कि इन तीन चीजों से भूटान की सरकारी आय का 75% आता है। कृषि जो यहाँ के लोगों का आधार है, इस पर 90% से ज्यादा लोग निर्भर हैं। भूटान का मुख्य आर्थिक सहयोगी [[भारत]] हैं क्योंकि [[तिब्बत]] से लगने वाली भूटान की सीमा बंद है। भूटान की मुद्रा [[ङुल्ट्रम]] है, जिसका [[भारतीय]] [[रुपया]] से आसानी से विनिमय किया जा सकता है। औद्योगिक उत्पादन लगभग नगण्य है और जो कुछ भी है, वे [[कुटीर उद्योग]] की श्रेणी में आते हैं। ज्यादातर विकास परियोजनाएँ जैसे सड़कों का विकास इत्यादि भारतीय सहयोग से ही होता है। भूटान की [[पनबिजली]] और [[पर्यटन]] के क्षेत्र में असीमित संभावनाएँ हैं।
 
== लोग एवं धर्म ==
 
भूटान की लगभग आधी आबादी भूटान के मूलनिवासी हैं, जिन्हें [[गांलोप]] कहा जाता है और इनका निकट का संबंध [[तिब्बत]] की कुछ प्रजातियों से है। इसके अलावा अन्य प्रजातियों में नेपाली है और इनका सम्बन्ध नेपाल राज्य से है। उसके बाद [[शरछोगपा]] और [[ल्होछमपा]] हैं। यहाँ की आधिकारिक भाषा [[जोङखा]] है, इसके साथ ही यहाँ कई अन्य भाषाएँ बोली जाती हैं, जिनमें कुछ तो विलुप्त होने के कगार पर हैं।
 
भूटान में आधिकारिक धर्म [[बौद्ध धर्म]] की [[महायानवज्रयान]] शाखा है, जिसका अनुपालन देश की लगभग तीन चौथाई७५% जनता करती है। भूटान की अतिरिक्त २५ प्रतिशत जनसंख्या [[हिंदू धर्म]] की अनुयायी है। भूटान के हिंदू धर्मी नेपाली मूल के लोग है, जिन्हे ल्होछमपा भी कहा जाता है।
 
== संस्कृति ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/भूटान" से प्राप्त