"अमेरिकी गृहयुद्ध": अवतरणों में अंतर

2405:204:C086:DA42:0:0:230A:78B1 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 3385421 को पूर्ववत किया
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन
पंक्ति 8:
 
== परिचय ==
यह कहना सर्वथा उचित न होगा कि यह [[युद्ध]] केवल [[दास प्रथा]] को लेकर हुआ। वास्तव में इस संघर्ष का बीज बहुत पहले बोया जा चुका था और यह विभिन्न विचारधाराओं में पारस्परिक विरोध का परिणाम था। उत्तर के निवासी भौगोलिक परिस्थिति, यातायात के साधन तथा औद्योगिक सफलता के फलस्वरूप अधिक संतुष्ट तथा संपन्न थे। कृषि-प्रधान दक्षिणी राज्यों में 17वीं और 18वीं शताब्दियों में [[अफ़्रीका]] से बहुत से अफ़्रीकी दास यहाँ लाए गए थे और वे ही [[कृषि]] में मज़दूरी करते थे। इसलिए दक्षिणी राज्य इन हबशी दासों को मुक्त नहीं करना चाहते थे। [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]] के सभी उत्तरी राज्यों ने १८०४1804 तक दासप्रथा को धीरे-धीरे ख़त्म कर देने के लिए [[क़ानून]] बना लिए थे। मशीन युग के आने ने उत्तर और दक्षिण के बीच की खाई बढ़ा दी। उत्तरी निवासी मशीन के प्रयोग से आर्थिक क्षेत्र में प्रगति करने लगी। उनका [[कोयले]] और [[लोहे]] का उत्पादन बढ़ा और वहाँ बहुत से कारखाने काम करने लगे। वहाँ की जनसंख्या भी तेजी से बढ़ने लगी। दक्षिणी राज्यों के लोग अभी केवल कृषि पर आधारित थे और उन्होंने युग के साथ प्रगति नहीं की। यहाँ की जनसंख्या भी अधिक तेजी से नहीं बढ़ी। अमेरिका की व्यापारिक नीति उत्तरी राज्यों के लिए लाभदायक थी पर दक्षिणवाले उससे लाभ नहीं उठा सकते थे। व्यापारिक नीति का दक्षिण में विरोध हुआ और दक्षिणी इसे अवैध ठहराने लगे। वे स्वतंत्र व्यापार के अनुयायी थे, जिससे वे अपना कच्चा माल बिना नियंत्रण के विदेश भेज सकें और अपने आवश्यकतानुसार बनी हुई चीजें खरीदें। [[दक्षिण कैरोलाइना]] ने जान कूल्हन के मतानुसार प्रत्येक राज्य को संयुक्त राज्य की किसी भी नीति को मानने या न मानने का पूर्ण अधिकार था। संघर्ष बढ़ा। संविधान की आड़ में उत्तर और दक्षिण के राज्य अपने-अपने मत की पुष्टि का पूर्णतया प्रयास करने लगे।<ref name="ref79foxad">[http://books.google.com/books?id=HEo0cy0otgoC The American Civil War and the British press], Alfred Grant, McFarland, 2000, ISBN 978-0-7864-0630-2, ''... the wish of the South for low duties and unfettered trade. Of course we are anxious that the prosperity of the States which produce so much raw material and need so many manufactured goods should suffer no interruption or reverse ...''</ref>
 
== टेक्सास की समस्या ==