"बेनिटो मुसोलिनी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 3:
 
==जीवनी==
इनकामुसोलिनी का जन्म 1883 की 29 जुलाई को इटली के प्रिदाप्यो नामक गाँव में हुआ था। अठारह वर्ष की अवस्था में ये एक पाठशाला में अध्यापक बने। 19 साल की उम्र में बेनितो भागकर [[स्विटजरलैंड]] चले गए। वहाँ वे मजदूरी करते और साथ ही रात को समाजवादियों से मिलते-जुलते और [[समाजवाद]] का अध्ययन करते। वहाँ से लौटकर कुछ समय तक [[सेना]] में कार्य किया। तदुपरांत घर लौटकर उन्होंने समाजवादी आंदोलन में भाग लेना जारी रखा और साथ ही वे [[पत्रकारिता]] में लग गए। 1912 तक वे समाजवादी दल के मुखपत्र "आवांति" के संपादक बन गए।
 
1914 में [[प्रथम महायुद्ध]] छिड़ने के साथ मुसोलिनि ने समाजवादियों की तरह यह मानने से इनकार किया कि इटली को निष्पक्ष रहना चाहिए। वे चाहते थे कि इटली [[ब्रिटेन]] और [[फ्रांस]] के पक्ष में लड़ाई में उतरे। इस कारण उन्हें "आवांति" के संपादक पद से अलग होना पड़ा और वे दल से निकाल दिए गए।