"दक्षिण अमेरिका": अवतरणों में अंतर

→‎इतिहास: छोटा सा सुधार किया।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन
47.8.6.110 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 3394166 को पूर्ववत किया
पंक्ति 25:
३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी [[एण्डीज पर्वतमाला]] एवं सबसे ऊँची [[टीटीकाका झील]] हैं। भूमध्यरेखा के समीप [[पेरू]] देश में [[चिम्बोरेजो]] तथा [[कोटोपैक्सी]] नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। [[अमेजन]], [[ओरीनिको]], [[रियो डि ला प्लाटा]] यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ [[ब्राज़ील]] की साओ फ्रांसिस्को, [[कोलम्बिया]] की मैगडालेना तथा [[अर्जेण्टाइना]] की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में [[ब्राज़ील]], [[अर्जेंटीना]], [[चिली]], [[उरुग्वे]], [[पैराग्वे]], [[बोलिविया]], [[पेरू]], [[ईक्वाडोर]], [[कोलोंबिया]], [[वेनेज़ुएला]], [[गुयाना]] (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और [[फ़ाकलैंड द्वीप-समूह]] आदि देश हैं।
 
=history= इतिहास ==
{{main|दक्षिण अमेरिका का इतिहास}}
[[चित्र:Machu Picchu.jpg|thumb|right|[[माचू पिच्चू]] में [[इंका सभ्यता]] के अवशेष]]