"कांग्रेस": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
चित्र जोड़ें AWB के साथ
पंक्ति 1:
 
{{about|सभा|भारत की प्रमुख राजनैतिक पार्टी|भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस|अन्य उपयोगों}}
'''कांग्रेस''' या '''अंतरराष्ट्रीय महासभा''' (इंटरनैशनल कांनफरेन्स) का अभिप्राय अंतर्देशीय प्रतिनिधियों की उस सभा से है जो अंतरराष्ट्रीय प्रश्नों पर विचार, परामर्श तथा समाधान के हेतु बुलाई गई हो।
 
==परिचय==
इन सभाओं के उद्देश्य कई प्रकार के हो सकते हैं। पारस्पारिक मतविरोध, समाधान अथवा [[अंतरराष्ट्रीय विधि]] में नवीन नियम की योजना या संशोधन, और कभी किसी विशेष भूप्रदेश की वस्तुस्थिति संबंधी निश्चय– इन सभी प्रश्नों के स्पष्टीकरण के लिए ऐसी महासभाएँ नियोजित होती हैं। उदाहरणार्थ १९१४ ई. की [[शिमला कांग्रेस]] भारत-चीन-सीमा निश्चित करने, १८९९ ई. एवं १९०७ ई. की [[हेग कांग्रेस]] स्थल संबंधी युद्धकालीन विधिनियम अनुबद्ध करने तथा १८१५ ई. में [[वियना कांग्रेस]] स्विट्ज़रलैड को तटस्थता प्रदान करने के लिए बुलाई गई थी।
 
सभा में भाग लेनेवाले देश अपने नियुक्त प्रतिनिधियों द्वारा सभा के अधिवेशन में भाग लेते हैं। सभा में एक राज्य की ओर से गणना में एकल मत प्रदान की ही व्यवस्था मानी जाती है चाहे उस राज्य के प्रतिनिधियों की संख्या कितनी ही हो। कुछ समय से कुछ व्यक्ति पर्यवेक्षक के रूप में भी सभा में बैठते हैं, किंतु उन्हें मताधिकार नहीं प्राप्त होता। १९४५ ई. में [[संयुक्त राष्ट्रसंघ अधिकारपत्र]] स्वीकरण के लिए [[सैन फ़्रांसिस्को]] में जो महासभा नियोजित हुई थी उसमें ५० राज्यों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त अनेक अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को पर्यवेक्षक रूप में आमंत्रित किया गया था।
Line 22 ⟶ 21:
 
[[श्रेणी:अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्ध]]
[[श्रेणी:चित्र जोड़ें]]