"अनाम (हिंदचीन का राज्य)": अवतरणों में अंतर

छो पूर्ण विराम की स्थिति ठीक की।
छो चित्र जोड़ें AWB के साथ
पंक्ति 13:
चावल यहाँ की मुख्य उपज है जो उपकूल प्रदेश में तथा छोटी छोटी नदियों के मुहानों पर पर्याप्त परिमाण में पैदा होता है। चावल के अतिरिक्त मक्का, चाय, तंबाकू, रुई मसाले, गन्ना आदि यहाँ उपजाए जाते हैं। दक्षिण की ओर कुछ भूभाग में रबड़ की खेती होती है और पहाड़ी क्षेत्रों में शहतूत के पेड़ों पर रेशम के कीड़े पाले जाते हैं। रेशम तैयार करना यहाँ का पुराना कारोबार है और पुराने ढंग से ही चलता है। अनाम पर्याप्त परिमाण में रेशम बाहर भेजता है। अन्य पुराने व्यवसायों में नमक बनाना तथा मछली पकड़ना यहाँ बहुत प्रचलित हैं। बंगालियों की भाँति मछली और चावल इनके मुख्य खाद्य हैं। परिवहन (यातायात) की असुविधा के कारण इस देश का आभ्यंतरीय व्यवसाय नहीं के बराबर है। उपकूल भाग का 1,200 किलोमीटर लंबा रास्ता यहाँ के यातायात का मुख्य साधन है जो बड़े बड़े शहरों को मिलाता है। रेल की लाइन इसी सड़क के समांतर है और अनाम की सारी लंबाई पार करती है। यह पहाड़ों को छोड़ती हुई बहुधा समुद्रतट के पास से जाती है।
 
टूरेन यहाँ का सबसे बड़ा शहर तथा सबसे बड़ा बंदरगाह है। यह बंदरगाह सूत, चाय, खनिज तेल तथा तंबाकू आयात करता है। इसका निर्यात चीनी, चावल, रुई, रेशम तथा दारचीनी है। टूरेन के पास नंगसन नामक स्थान पर कोयले की खान है। पहाड़ी इलाके में सोना, चाँदी, ताँबा, जस्ता, सीसा, लोहा तथा दूसरे खनिज पदार्थ पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं।
 
== इन्हें भी देखें ==
पंक्ति 20:
[[श्रेणी:वियतनाम का भूगोल]]
[[श्रेणी:फ्रांस के पूर्व उपनिवेश]]
[[श्रेणी:चित्र जोड़ें]]