"फ़िजी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 97:
== भूगोल ==
[[चित्र:Fiji map hindi.png|thumb|left|फिजी का मानचित्र]]
फिजी में 322 द्वीप हैं (जिनमें से 106 बसे हुए हैं) इसके अतिरिक्त 522 क्षुद्रद्वीप हैं। द्वीप के दो सबसे महत्वपूर्ण द्वीप हैं [[विती लेवु]] और [[वनुआ लेवु]]। ये द्वीप पहाड़ी हैं, जिनमे 1300 मीटर (4250 फुट) तक की चोटियां हैं, जो उष्णकटिबंधीय वनों से आच्छादित हैं। राजधानी [[सुवा]] विती लेवू मे स्थित है और देश की लगभग तीन चौथाई आबादी का घर है। अन्य महत्वपूर्ण शहरों में शामिल हैं [[नाड़ीनान्दी]] (अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यहाँ स्थित है) और [[लौतोका]] (एक बडी़ चीनी मिल और समुद्री-पत्तन यहाँ स्थित हैं)।
 
वनुआ लेवु के मुख्य शहरों में [[लाबासा]] और [[सावुसावु]] प्रमुख हैं। अन्य द्वीपों या द्वीप समूहों में शामिल हैं [[टाबेउनी]] और [[कदावु]] जो क्रमशः तीसरा और चौथा सबसे बड़ा द्वीप हैं इसके अलावा [[मामानुका समूह]] (नाड़ीनान्दी से थोडा़ बाहर) और [[यसावा समूह]] लोकप्रिय पर्यटन स्थलों मे हैं, [[लोमाईविती समूह]], सुवा से बाहर है और दूरस्थ [[लाउ समूह]]। [[रोटुमा]], द्वीपसमूह के उत्तर में कुछ 500 किलोमीटर (310 मील) की दूरी पर स्थित है और इसे फिजी मे एक विशेष प्रशासनिक दर्जा हासिल है। फिजी के निकटतम पड़ोसी [[टोंगा]] है। फिजी में [[उष्णकटिबंधीय]] जलवायु है और वर्ष भर [[मौसम]] गर्म बना रहता है।
 
== अर्थव्यवस्था ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/फ़िजी" से प्राप्त