"उदन्त मार्तण्ड": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Udantmartand.jpg|thumb|right|200px|उदंत मार्तंड का मुखपृष्ठ]]
'''उदन्त मार्तण्ड''' [[हिंदी]] का प्रथम [[समाचार पत्र]] था । मई, 1826 ई. में [[कोलकाता|कलकत्ता]] से एक साप्ताहिक के रूप में इसका प्रकाशन शुरू हुआ। कलकत्ते के कोलू टोला नामक महल्ले के 37 नंबर आमड़तल्ला गली से जुगल किशोर शुक्ल ने सन् 1826 ई. में उदंतमार्तंड नामक एर हिंदी साप्ताहिक पत्र निकालने का आयोजन किया। इसके संपादक भी श्री '''जुगुलकिशोर शुक्ल''' ही थे। वे मूल रूप से [[कानपुर]] निवासी थे।<ref>{{cite web |url=http://www.srijangatha.com/2008-09/august/shesh-vishesh-shodh-c.jayshankar%20babu4.htm|title=हिंदी पत्रकारिता के उद्भव की पृष्ठभूमि
|accessmonthday=[[२३ अप्रैल]]|accessyear=[[२००९]]|format=एचटीएम|publisher=सृजनगाथा|language=}}</ref> यह पत्र पुस्तकाकार ( होता था और हर मंगलवार को निकलता था। इसके कुल 79 अंक ही प्रकाशित हो पाए थे कि दिसंबर, 1827 ई में बंद हो गया।<ref>{{cite web |url=http://www.sahityakunj.net/LEKHAK/K/KKYadav/bhoomandlikaran_ke_daur_mein_Hindi_Alekh.htm|title=भूमण्डलीकरण के दौर में हिन्दी|accessmonthday=[[२३ अप्रैल]]|accessyear=[[२००९]]|format=एचटीएम|publisher=साहित्यकुंज|language=}}</ref> उन दिनों सरकारी सहायता के बिना किसी भी पत्र का चलना असंभव था। कंपनी सरकार ने [[इसाई मिशनरी|मिशनरियों]] के पत्र को डाक आदि की सुविधा दे रखी थी, परंतु चेष्टा करने पर भी "उदंत मार्तंड" को यह सुविधा प्राप्त नहीं हो सकी। उस समय [[अंग्रेजी]], [[फारसी]] और [[बांग्ला]] में तो अनेक पत्र निकल रहे थे किंतु हिंदी में एक भी पत्र नहीं निकलता था। इसलिए "उदंत मार्तड" का प्रकाशन शुरू किया गया। इस पत्र में [[ब्रज भाषा|ब्रज]] और [[खड़ीबोली]] दोनों के मिश्रित रूप का प्रयोग किया जाता था जिसे इस पत्र के संचालक ""मध्यदेशीय भाषा"" कहते थे।
 
==पत्र की प्रारम्भिक विज्ञप्ति==