"वायुशय": अवतरणों में अंतर

भरे अंग जो अपनी उर्जाता को नियंत्रित करने के लिए मछली की क्षमता में योगदान देता है
नया पृष्ठ: thumb|230px|एक मछली का बाहर निकाला गया वायुशय File:Air bladder in a bleak.jpg|thumb|23...
(कोई अंतर नहीं)

08:10, 24 मार्च 2017 का अवतरण

वायुशय (swim bladder, gas bladder) एक भीतरी गैस-भरा अंग होता है जिसके प्रयोग से हड्डीदार मछलियाँ अपने उत्प्लावन (बोयेंसी) पर नियंत्रण रखती हैं। इसके प्रयोग से वह बिना सक्रीय रूप से तैरे किसी मनचाही गहराई पर स्थाई रूप से ठहर सकती हैं।[1][2] इसके विपरीत उपास्थिदार मछलियाँ वायुशय-रहित होती हैं और अगर वे न तैरें तो धीरे-धीरे नीचे जाती चली जाती हैं। वायुशय के दो अन्य लाभ भी हैं। प्रथम, इसकी उपस्थिति से मछली का संहति-केन्द्र उसके आयतन-केन्द्र से नीचे होता है, जिस से उस के शरीर को स्थायित्व मिलता है। दूसरा, वायुशय में हवा खिसकाने से मछली ध्वनियाँ उत्पन्न कर सकती है, जिसे वह अपनी जाति की अन्य मछलियों से संचार के लिए प्रयोग कर सकती हैं।[3]

एक मछली का बाहर निकाला गया वायुशय
मछली शरीर के भीतर वायुशय का चित्रण

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Bond, Carl E. (1996) Biology of Fishes, 2nd ed., Saunders, pp. 283–290.
  2. Pelster, Bernd (1997) "Buoyancy at depth" In: WS Hoar, DJ Randall and AP Farrell (Eds) Deep-Sea Fishes, pages 195–237, Academic Press. ISBN 9780080585406.
  3. "Fish". Microsoft Encarta Encyclopedia Deluxe 1999. Microsoft. 1999.