"चीन का इतिहास": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
→‎वंशगत शाशन: व्याकरण में सुधार
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन
पंक्ति 38:
गुआंगज़ी के लिऊजिआंग क्षेत्र में चीन के आधुनिक मानवों के होने के अवशेष मिले हैं, जिनमें खोपडी का एक भाग भी है जो ६७,००० वर्ष पुराना है। यद्यपि लिऊजिआंग से मिले अवशेषों को लेकर कुछ विवाद है लेकिन [[जापान]] के [[ओकिनावा]] के मिनातोगावा से मिले एक कंकाल की आयु १८,२५० ± ६५० से १६,६०० ± ३०० वर्ष है। यानी की आधुनिक मानव उस समय से पूर्व चीन पहुँच चुके थे।
 
=== वंशगत शाशन शासन
===
चीनी परम्पराओं में ज़िया (''Xia'') वंश को प्रथम माना जाता है और इसे मिथकीय ही समझा जाता रहा जब तक की हेनान प्रान्त के एर्लीटोउ में पुरातात्विक खुदाइयों में कांस्य युगीन स्थलों के प्रमाण नहीं मिले। पुरातत्वविदों को अब तक की खुदाइयों में नगरीय स्थलों के अवशेष, कांसे के औज़ार और उन स्थानों पर समाधी स्थल मिले है जिन्हें प्राचीन लेखों में ज़िया वंश से सम्बंधित माना जाता है, लेकिन इन अवशेषों की प्रमाणिकता तब तक नहीं हो सकती जब तक की ज़िया काल से कोई लिखित अवशेष नहीं मिलते।
[[चित्र:Terracotta pmorgan.jpg|thumb|left|किन वंश के मिटटी के बने हजारों मानवाकार योद्धाओं में से कुछ, २१० ईसापूर्व]]