"विद्युत मोटर": अवतरणों में अंतर

छो 101.61.53.29 (Talk) के संपादनों को हटाकर Sanjeev bot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
पंक्ति 3:
''' [[चित्र:Motors01CJC.jpg|thumb|300px|thumb|right| विभिन्न आकार-प्रकार की विद्युत मोटरें]]
 
'''विद्युत मोटर''' (electric motor) एक विद्युतयांत्रिक मशीन है जो विद्युत उर्जाऊर्जा को यांत्रिक [[उर्जा|ऊर्जा]] में बदलती है; अर्थात इसे उपयुक्त विद्युत स्रोत से जोडने पर यह घूमने लगती है जिससे इससे जुडी मशीन या यन्त्र भी घूमने लगती है। यह [[विद्युत जनित्र]] का उल्टा काम करती है जो [[यांत्रिक ऊर्जा]] लेकर विद्युत उर्जा पैदा करता है। कुछ मोटरें अलग-अलग परिस्थितियों में मोटर या जनरेटर (जनित्र) दोनो की तरह भी काम करती हैं।
 
विद्युत् मोटर विद्युत् ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिणत करने के साधन हैं। फैराडे द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत पर ये आधारित होते हैं। विद्युत् मोटर औद्योगिक प्रगति का महत्वपूर्ण सूचक है। यह एक बड़ी सरल तथा बड़ी उपयोगी मशीन है। उद्योगों में शायद ही कोई ऐसा प्रयोजन हो जिसके लिए उपयुक्त विद्युत मोटर का चयन न किया जा सके।
पंक्ति 33:
 
== वर्गीकरण ==
संभरण (supply) के अनुसार परम्परागत रूप से मोटर दो प्रकार के गिनाये जाते रहे हैं - [http://www.mechanic37.com/2016/06/dc-motor-working-and-fleming-left-hand.html दिष्टधारा मोटर (डीसी मोटर)] एवं प्रत्यावर्ती धारा मोटर (एसी मोटर)। अपने विशिष्ट लक्षणों के अनुसार दोनों ही के बहुत से प्ररूप होते है। किन्तु समय के साथ यह वर्गीकरण कमजोर पड़ गया है क्योंकि यूनिवर्सल मोटर एसी से भी चल सकती है। [[शक्ति एलेक्ट्रानिकी]] (पॉवर एलेक्ट्रानिक्स) के विकास ने [[कम्युटेटर]] को अब मोटरों के अन्दर से बाहर कर दिया है।
 
मोटरों का दूसरा वर्गीकरण '''सिन्क्रोनस''' और '''असिन्क्रोनस''' के रूप में किया जाता है। यह कुछ सीमा तक अधिक तर्कपूर्ण वर्गीकरण है। सिन्क्रोनस मशीनों का [[रोटर]] उसी [[कोणीय चाल]] से चक्कर काटता है जिस गति से उस मोटर की प्रत्यावर्ती धारा के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र गति करता है। किन्तु इसके विपरीत '''असिन्क्रोनस''' मोटरों का रोटर कुछ कम गति से चक्कर करता है। [[प्रेरण मोटर]] (इन्डक्शन मोटर) इसका प्रमुख उदाहरण है।
पंक्ति 41:
=== डीसी मोटर ===
[[चित्र:Ankerde.jpg|250px|right|thumb|डीसी मोटर का रोटर जिसमें कॉम्युटेटर और आर्मेचर दृष्टिगोचर हैं।]]
डीसी मोटरें वहाँ अधिक उपयोगी होती हैं जहाँ चाल-नियंत्रण (स्पीड कन्ट्रोल) बहुत महत्व रखता है। ऐसा इसलिये है कि इनका [http://www.mechanic37.com/2017/01/dc-motor-speed-control.html स्पीड कन्ट्रोल] बहुत आसानी से किया जा सकता है।
 
* ब्रशसहित डीसी मोटर (brushed DC motor)
पंक्ति 49:
=== यूनिवर्सल मोटर ===
'''{{मुख्य|युनिवर्सल मोटर}}'''
यह वास्तव में '''सेरीज [[दिष्टधारा मोटर|डीसी मोटर]]''' है जो एसी एवं डीसी दोनो से चलायी जा सकती है। घरों में उपयोग में आने वाला मिक्सर का मोटर यूनिवर्सल मोटर ही होता है। इसके अतिरिक्त रेलगाडी का इंजन खींचने के लिये (ट्रैक्शन मोटर) यूनिवर्शल मोटर का ही उपयोग किया जाता है क्योंकि इनकी चाल के साथ बलाघूर्ण के बदलने का सम्बन्ध (टॉर्क-स्पीड हकैरेक्टरिस्टिक) इस काम के लिये बहुत उपयुक्त है। यह मोटर कम चाल पर बहुत अधिक बलाघूर्ण पैदा करता है जबकि चाल बढने पर इसके द्वारा उत्पन्न किया गया बलाघूर्ण क्रमशः कम होता जाता है।
 
=== प्रेरण मोटर ===
[[चित्र:Stator and rotor by Zureks.JPG|right|thumb|300px|स्क्वैरेल केज प्रेरण मोटर के स्टेटर और रोटर]]
 
सबसे-सामान्य प्रत्यावर्ती धारा मोटर प्रेरण मोटर (induction motor) है, जो [http://www.mechanic37.com/2016/09/electromagnetic-induction-in-hindi.html प्रेरण] के सिद्धांत पर कार्य करता है। यह मोटर सबसे अधिक उपयोग में आता है जिसके कारण इसे '''उद्योगों का वर्कहॉर्स''' कहते हैं। इसमें घिसने वाला कोई अवयव नहीं है जिससे यह बिना मरम्मत के बहुत दिनो तक चल सकता है।
 
* तीन फेजी