"गीताप्रेस": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन |
|||
पंक्ति 1:
{{merge|गीताप्रेस}}
== स्थापना एवं परिचय ==▼
गीताप्रेस की स्थापना सन् 1923 ई० में हुई थी। इसके संस्थापक महान गीता-मर्मज्ञ [[जयदयाल गोयन्दका|श्री जयदयाल गोयन्दका]] थे। इस सुदीर्घ अन्तरालमें यह संस्था सद्भावों एवं सत्-साहित्य का उत्तरोत्तर प्रचार-प्रसार करते हुए भगवत्कृपा से निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज न केवल समूचे भारत में अपितु विदेशों में भी यह अपना स्थान बनाये हुए है। गीताप्रेस ने निःस्वार्थ सेवा-भाव, कर्तव्य-बोध, दायित्व-निर्वाह, प्रभुनिष्ठा, प्राणिमात्र के कल्याण की भावना और आत्मोद्धार की जो सीख दी है, वह सभी के लिये अनुकरणीय आदर्श बना हुआ है।▼
यह भारत में हिन्दी धार्मिक पुस्तकों के सबसे बड़े प्रकाशक हैं।
▲'गीताप्रेस'
इस संस्थाके संस्थापक ब्रह्मलीन परम श्रद्धेय श्रीजयदयालजी गोयन्दका (सेठजी) भगवत्प्राप्त महापुरुष रहे हैं। कैसे जीवमात्रका वास्तविक कल्याण हो और कैसे सच्चे अर्थोंमें जीवन जिया जाय, इस उद्देश्यकी पूर्तिके लिये इस संस्थाकी स्थापना हुई। श्रद्धेय श्रीसेठजीकी भगवद्-वाणी 'श्रीगीताजी'-में अपूर्व निष्ठा, आस्था एवं भक्ति रही है। 'इस ग्रन्थके पठन-पाठन, स्वाध्याय तथा चिन्तन-मनन से सब प्रकारका अभ्युदय और भगवत्प्राप्ति सहज सम्भव है' ऐसा सेठजीका अटूट विश्वास था। अतः उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीताका ही सहारा लिया और सद्भावोंका, सद्विचारोंका कैसे व्यापक प्रचार-प्रसार हो, इस दृष्टिसे उत्तम ग्रन्थोंका प्रकाशन प्रारम्भ किया ।गीताप्रेसके इस पावन सत्संकल्पकी सिद्धिमें नित्यलीलालीन भाईजी श्रीहनुमानप्रसादजी पोद्दारका विशेष अवदान रहा है, भाईजी 'कल्याण' जैसे आध्यात्मिक पत्रके आदि सम्पादक और सूत्रधार रहे हैं।
गोबिन्दभवन-कार्यालय कोलकाताके नामसे सोसायटी पंजीयन अधिनियमके अन्तर्गत पंजीकृत गीताप्रेस अपने आरम्भिक-कालसे ही एक संस्थाके रूपमें प्रतिष्ठित रही है। सभीका ऐसा विश्वास है कि गीताप्रेसका सारा कार्य भगवान का कार्य है और भगवान स्वयं ही इसकी देखभाल करते हैं, तथापि निमित्त रूपमें अनेक महानुभावोंद्वारा इसके संचालनका दायित्व निर्वाह होता आ रहा है। प्रत्यक्षमें इस संस्थाके न्यास-मंडल (ट्रस्ट-बोर्ड) -द्वारा इसकी कार्य-प्रणालीको नियंत्रित किया जाता है। इस संस्थाकी चल-अचल सम्पत्तिका यहाँके न्यासीजनोंके साथ कोई भी व्यक्तिगत आर्थिक स्वार्थका सम्बन्ध नहीं है। गीताप्रेसके संस्थापक 'सेठजी' ने इस संस्थाके माध्यमसे अपने परिवारके किसी भी सदस्यका भरण-पोषण नहीं किया। इस संस्थाके सूत्रधार होते हुए भी उन्होंने अपने-आपको व्यक्तिगत प्रचारसे सर्वथा दूर रखा।
== मुख्य प्रकाशन ==
गीताप्रेसद्वारा मुख्य रूपसे हिन्दी तथा संस्कृतभाषामें गीताप्रेसका साहित्य प्रकाशित होता है, किन्तु अहिन्दीभाषी लोगोंकी असुविधाको देखते हुए अब तमिल, तेलुगु, मराठी, कन्नड़, बँगला, गुजराती तथा ओड़िआ आदि प्रान्तीय भाषाओंमें भी पुस्तकें प्रकाशित की जा रही हैं और इस योजनासे लोगोंको लाभ भी हुआ है। अंग्रेजी भाषामें भी कुछ पुस्तकें प्रकाशित होती हैं। अब न केवल भारतमें अपितु विदेशोंमें भी यहाँका प्रकाशन बड़े मनोयोग एवं श्रद्धासे पढ़ा जाता है। प्रवासी भारतीय भी यहाँका साहित्य पढ़नेके लिये उत्कण्ठित रहते हैं।
:{| class="wikitable"
|-
|विषय
|कुल बिकी प्रतियाँ
|-
|श्रीमद्भगवद्गीता
|7.19 करोड़
|-
|श्रीरामचरितमानस एवं तुलसी-साहित्य
|7.00 करोड़
|-
|पुराण, उपनिषद् आदि ग्रन्थ
|1.90 करोड़
|-
|स्त्री एवं बालकोपयोगी साहित्य
|9.48 करोड़
|-
|भक्त चरित्र एवं भजनमाला
|6.51 करोड़
|-
|}
== बाहरी कड़ियाँ ==▼
* {{official|http://www.gitapress.org}}
== टीका ==
{{हिंदी प्रकाशक}}
▲== बाहरी कड़ियाँ ==
[[श्रेणी:
[[श्रेणी:भारत के प्रकाशन संस्थान]]
|