"स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 6:
 
स्कैण्डिनेवियाई प्रायद्वीप [[यूरोप]] महाद्वीप का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है एवं यह बल्कान प्रायद्वीप, आईबेरियाई प्रायद्वीप एवं इतालवी प्रायद्वीपों से भी बड़ा है। हिम युग के समय [[अंध महासागर]] का जलस्तर इतना गिर गया कि [[बाल्टिक सागर]] एवं [[फिनलैंड की खाड़ी]] गायब ही हो गये थे एवं उन्हें घेरे हुए वर्तमान देशों जैसे, [[जर्मनी]], [[पोलैंड]] एवं अन्य बाल्टिक देश तथा स्कैंडिनेविया की सीमाएं सीधे-सीधे एक दूसरे से मिल गयी थीं।
 
== परिचय ==
स्कैंडिनेविया लगभग ५५ अंश से ७१ अंश उत्तरी अक्षांश और ५ अंश से ३१ अंश पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित एक प्राचीन [[पठार]] है। इसमें नार्वे तथा स्वीडेन सम्मिलित हैं। इसकी ढाल सामान्यत: पूर्व की ओर है। इसका क्षेत्रफल लगभ ४६२६२५ वर्ग किमी है। यहाँ की जलवायु पश्चिम से पूर्व क्रमश: पश्चिमी यूरोप तुल्य एवं ठंडी महाद्वीपीय है। यहाँ शंकुधारी वनों की प्रचुरता है। झीलों तथा पूर्वोन्मुखी प्रपाती नदियों की अधिकता है।
 
दुग्धशालाओं के अतिरिक्त [[गेहूँ]], [[जौ]], [[राई (घास)]], [[आलू]] और [[चुकंदर]] आदि यहाँ की कृषि की उपजें हैं। जलप्रपातों की सस्ती बिजली के अतिरिक्त स्थान स्थान पर [[लोहा]], [[ताँबा]], [[चाँदी]], [[गंधक]], [[सीसा]], [[जस्ता]] और [[सोना]] आदि मिलते हैं। जनसंख्या अधिकांशत: दक्षिणी भाग में है। लोगों का प्रमुख व्यवसाय कृषि, दूध, मछली, जंगली, स्थानीय खनिज एवं शिल्प संबंधी है। प्रायद्वीप में जरूरत से अधिक उत्पन्न वस्तुओं का निर्यात तथा आवश्यक वस्तुओं का आयात होता है। [[ओसलो]], [[स्टाक्होम]], [[वरजन]], [[नारविक]] और [[गोटेबर्ग]] प्रमुख नगर हैं।
 
{{-}}
== सन्दर्भ ==
{{Reflist}}
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[स्कैंडिनेवियाई भाषाएँ]]
 
* [[स्कैण्डिनेवियाई देश]]
 
==सन्दर्भ==