"फ़्रान्स": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 89:
'''फ़्रान्स''',या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर '''फ़्रान्स गणराज्य''' ; [[फ़्रान्सीसी भाषा|फ़्रान्सीसी]]: République française) पश्चिम [[यूरोप]] में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। [[पेरिस]] इसकी राजधानी है। यह [[यूरोपीय संघ]] का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में [[बेल्जियम]], [[लक्सेंबर्ग]], पूर्व में [[जर्मनी]], [[स्विट्सरलैंड]], [[इटली]], दक्षिण-पश्चिम में [[स्पेन]], पश्चिम में [[ऐटलैंटिक सागर]], दक्षिण में [[भूमध्यसागर]] तथा उत्तर पश्चिम में [[इंगलिश चैनल]] द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है।
 
अपने षडकोणीय आकार के कारण इसे प्रायः ल'हेक्सागोन ( L'Hexagone ) कहा जाता है। कई शताब्दियों तक फ्रांस मजबूत आर्थिक, सांस्कृतिक, सैनिक और राजनीतिक प्रभाव स्व युक्त प्रमुख शक्ति रहा है। १७ वीं सदी के अंत से दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है। १८वीं और १९वीं शताब्दी के दौरान फ्रांस ने [[पश्चिमी अफ़्रीका]] और [[दक्षिण पूर्व एशिया]] में एक बहुत बड़ा औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित किया था। यह [[संयुक्त राष्ट्र संघ]] का भी संस्थापक सदस्य होने के साथ-साथ [[संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद]] के पाँच स्थाई सदस्यों में से एक है। इसके अलावा यह [[समूह-8]] और [[नाटो]] का सदस्य भी है। परमाणु शक्ति संपन्न इस देश के पास सक्रिय परमाणु युद्ध हथियार और परमाणु ऊर्जा संयंत्र हैं।
 
19वीं शताब्दी में [[नेपोलियन]] ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले [[फ्रांसीसी साम्राज्य]] की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में [[तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र]] की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस [[प्रथम विश्व युद्ध]] में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और [[द्वितीय विश्व युद्ध]] में [[मित्र राष्ट्र]] में से एक था, लेकिन 1940 में [[अक्ष शक्तियाँ|धुरी शक्तियों]] के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, [[चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र]] की स्थापना हुई जिसे बाद में [[अल्जीरिया युद्ध]] के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। [[पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र]], [[चार्ल्स डी गॉल]] के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। [[अल्जीरिया]] और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं।
 
फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक [[यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल]] मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक [[विकसित देश]] है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की [[परमशक्ति|महाशक्तियों]] में से एक है, [[संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य|वीटो का अधिकार]] और एक आधिकारिक [[परमाणु हथियार संपन्न देश]] के साथ ही यह [[संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद]] के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह [[यूरोपीय संघ]] और [[यूरो|यूरोजोन]] का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह [[समूह-8]], [[नाटो|उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो)]], [[ओईसीडी|आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी)]], [[विश्व व्यापार संगठन]] (डब्ल्यूटीओ) और [[ला फ्रैंकोफ़ोनी]] का भी सदस्य है।
 
== इतिहास ==