"फ़्रान्स": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 152:
 
== अर्थव्यवस्था ==
{{मुख्य|फ्रांस की अर्थव्यवस्था}}
 
जी-7 (पूर्व में [[समूह-8|जी-8]]) जैसे प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह का सदस्य फ़्रांस को [[क्रय-शक्ति समता]] के आधार पर दुनिया का [[सकल घरेलू उत्पाद के अनुसार देशों की सूची (पीपीपी)|नौवां सबसे बड़ा]] और यूरोपीय संघ की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में दर्जा प्राप्त है। 2015 में दुनिया की 500 सबसे बड़ी कंपनियों में से 31 के साथ, फ़्रांस [[फॉर्चून 500|फॉर्च्यून ग्लोबल 500]] में जर्मनी और ब्रिटेन से आगे चौथे स्थान पर है। 1993 में फ्रांस ने 11 अन्य यूरोपीय संघ के सदस्य के साथ मिल कर, एक नई मुद्रा [[यूरो]] को अपना कर अपनी पुरानी मुद्रा [[सीएफपी फ्रेंक|फ्रेंच फ्रैंक]] (₣) की जगह [[यूरो सिक्कों]] और [[यूरो नोटों|बैंक नोटों]] को देश में लागु कर दिया।
 
फ्रांस में एक [[मिश्रित अर्थव्यवस्था]] है। जहाँ सरकारी हस्तक्षेप के साथ व्यापक निजी उद्यम के साथ ही कई शासकीय उद्यम भी उपस्थित है। प्रशासन रेलवे, बिजली, विमान, परमाणु ऊर्जा और दूरसंचार के बहुसंख्य स्वामित्व के साथ कई बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्रों पर अपना नियंत्रण रखती है। हलाकि 1990 के दशक के शुरूआती दौर से ही यह इन क्षेत्रों पर नियंत्रण काम कर रहा है। प्रशासन धीरे-धीरे सरकारी उद्यम को निजी उद्यम की तरह ढालने की कोशिश कर रही है और साथ ही टेलेकॉम, [[एयर फ़्रांस]], साथ ही बीमा, बैंकिंग और रक्षा उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी को बेच रही है। फ़्रांस में यूरोपीय कंसोर्टियम [[एयरबस]] के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण एयरोस्पेस उद्योग संचालित है, जिसका अपना एक राष्ट्रीय [[स्पेसपोर्ट]], सेंटर स्पेयरियल गुयानास है।
 
[[File:BlueEurozone.svg|thumb|alt=यूरोजोन मौद्रिक संघ का यूरोपीय मानचित्र|फ्रांस मौद्रिक संघ का हिस्सा है, यूरोपीय संघ के एकल बाजार में [[यूरो|यूरोजोन]] (गहरा नीले रंग में).]]
 
[[विश्व व्यापार संगठन]] (डब्ल्यूटीओ) के अनुसार, 2009 में फ्रांस दुनिया का छठा सबसे बड़ा निर्यातक तथा विनिर्मित वस्तुओं का चौथा सबसे बड़ा आयातक था। 2008 में, फ्रांस ओईसीडी देशों के बीच, 118 अरब डॉलर [[प्रत्यक्ष विदेशी निवेश|विदेशी प्रत्यक्ष निवेश]] का तीसरा सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता था, यह लक्ज़मबर्ग (जहां विदेशी प्रत्यक्ष निवेश अनिवार्य रूप से वहां स्थित बैंकों के लिए मौद्रिक स्थानान्तरण था) और अमेरिका ($ 316 बिलियन) के पीछे लेकिन ब्रिटेन (96.9 अरब डॉलर), जर्मनी (25 अरब डॉलर) या जापान (24 अरब डॉलर) से ऊपर था।
उसी वर्ष, फ्रांस की कंपनियों ने फ्रांस के बाहर 220 अरब डॉलर का निवेश किया, फ्रांस को ओईसीडी में दूसरा सबसे बड़ा बाहरी निवेशक, अमेरिका (311 अरब डॉलर) के पीछे, वही ब्रिटेन (111 अरब डॉलर), जापान (128 अरब डॉलर) और जर्मनी ($ 157 बिलियन) से आगे था।
 
यहाँ वित्तीय सेवाओं, बैंकिंग और बीमा क्षेत्र अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पेरिस स्टॉक एक्सचेंज (फ्रेंच: ला बोर्स डे पेरिस) एक पुरानी संस्था है, जिसका निर्माण लुइस XV द्वारा 1724 में किया गया था। 2000 में, पेरिस, एम्स्टर्डम और ब्रुसेल्स के स्टॉक एक्सचेंजों को विलय कर [[यूरोनेक्स्ट]] नाम दिया गया। 2007 में यूरोनेक्स्ट, [[न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज]] के साथ विलय कर दुनिया के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज, [[एनवाईएसई यूरोनेक्स्ट]] का निर्माण किया। [[यूरोनेक्स्ट पेरिस]], एनवाईएसई यूरोनेक्स्ट समूह की फ्रांसीसी शाखा, [[लंदन शेयर बाजार|लंदन स्टॉक एक्सचेंज]] के पीछे यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बाजार है।
 
फ्रांस यूरोपीय एकल बाजार का हिस्सा है जो 500 मिलियन से अधिक उपभोक्ताओं का प्रतिनिधित्व करता है। कई घरेलू वाणिज्यिक नीतियां यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्यों और यूरोपीय संघ के कानूनों के बीच समझौते से निर्धारित होती हैं। फ़्रांस ने 2002 में आम यूरोपीय मुद्रा, यूरो की शुरुआत की। यह यूरोजोन का सदस्य है जो लगभग 330 मिलियन नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है।
 
फ्रांसीसी कंपनियों ने बीमा और बैंकिंग उद्योगों में अपना प्रमुख स्थान बनाये रखा है: यहाँ की [[एएक्सए]] दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। [[बीएनपी परिबास]] और [[क्रेडिट एग्रीओल]] प्रमुख फ्रांसीसी बैंक हैं, जो 2010 में (परिसंपत्तियों के आधार पर) दुनिया के पहले और छठे सबसे बड़े बैंकों के रूप में जाने जाते हैं, जबकि [[सोसिएट गेनेराल]] ग्रुप को 2009 में दुनिया का आठवां सबसे बड़ा स्थान दिया गया था।
===कृषि===
यहाँ कृषि प्रमुख उद्योग है। यूरोप में कृषिगत वस्तुओं के निर्यात में [[नीदरलैंड्स]] के बाद इसका ही स्थान है। कृषि योग्य क्षेत्र अधिकांश उत्तरी भाग में स्थित है। कृषि में गेहूँ, जौ, जई, चुकंदर, पटुआ, आलू तथा अंगूर का स्थान प्रमुख है।
 
===पर्यटन===
 
== जनसांख्यिकी ==
=== प्रभाग ===