"मानस का हंस": अवतरणों में अंतर

छो {{स्रोतहीन}} जोड़े (TW)
पंक्ति 1:
{{स्रोतहीन|date=मई 2017}}
'''मानस का हंस''' [[अमृत लाल नागर]] द्वारा रचित प्रसिद्ध [[उपन्यास]] है। यह उपन्यास [[रामचरितमानस]] के रचनाकार [[गोस्वामी तुलसीदास]] के जीवन पर लिखा गया है। इस उपन्यास में तुलसीदास का जो स्वरूप चित्रित किया गया है, वह एक सहज मानव का रूप है। यही कारण है कि ‘मानस का हंस’ हिन्दी उपन्यासों में ‘क्लासिक’ का सम्मान पा चुका है और [[हिन्दी साहित्य]] की अमूल्य निधि माना जाता है। नागरजी ने इसे गहरे अध्ययन और मंथन के पश्चात अपने विशिष्ट लखनवी शैली में लिखा है। बृहद् होने पर भी यह उपन्यास अपनी रोचकता में अप्रतिम है।