"शिक्षण विधियाँ": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 1:
जिस ढंग से [[शिक्षक]] [[शिक्षार्थी]] को [[ज्ञान]] प्रदान करता है उसे '''शिक्षणविधि''' कहते हैं। "शिक्षणविधि" पद का प्रयोग बड़े व्यापक अर्थ में होता है। एक ओर तो इसके अंतर्गत अनेक प्रणालियाँ एवं योजनाएँ सम्मिलित की जाती हैं, दूसरी ओर शिक्षण की बहुत सी प्रक्रियाएँ भी सम्मिलित कर ली जाती हैं। कभी-कभी लोग युक्तियों को भी विधि मान लेते हैं; परंतु ऐसा करना भूल है। युक्तियाँ किसी विधि का अंग हो सकती हैं, संपूर्ण विधि नहीं। एक ही युक्ति अनेक विधियों में प्रयुक्त हो सकती है।
 
== शिक्षण की विविध [[विधियाँ]] ==
=== निगमनात्मक तथा आगमनात्मक ===
पाठ्यविषय को प्रस्तुत करने के दो ढंग हो सकते हैं। एक में छात्रों को कोई सामान्य सिद्धांत [नियम] बताकर उसकी जाँच या पुष्टि के लिए अनेक उदाहरण दिए जाते हैं। दूसरे में पहले अनेक उदाहरण देकर छात्रों से कोई सामान्य नियम निकलवाया जाता है। पहली विधि को [[निगमनात्मक विधि]] और दूसरी को [[आगमनात्मक विधि]] कहते हैं।
 
=== संश्लेषणात्मक तथा विश्लेषणात्मक ===