"अमरूद": अवतरणों में अंतर

छो Hibusa101 (Talk) के संपादनों को हटाकर Suyash.dwivedi के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
ऑटोमेटिक वर्तनी सु, replaced: मे → में
पंक्ति 1:
[[चित्र:Goiaba vermelha.jpg|300px|right|thumb|लाल अमरूद का फल]]
'''अमरूद''' ( [[वानस्पतिक नाम]] : ''सीडियम ग्वायवा'', प्रजाति सीडियम, जाति ग्वायवा, कुल मिटसी) एक [[फल]] देने वाला वृक्ष है। वैज्ञानिकों का विचार है कि अमरूद की उत्पति [[अमरीका]] के उष्ण कटिबंधीय भाग तथा [[वेस्ट इंडीज़]] से हुई है।
 
==परिचय==
[[भारत]] की जलवायु में अमरूद इतना घुल मिल गया है कि इसकी खेती यहाँ अत्यंत सफलतापूर्वक की जाती है। पता चलता है कि १७वीं शताब्दी में यह भारतवर्ष में लाया गया। अधिक सहिष्ण होने के कारण इसकी सफल खेती अनेक प्रकार की मिट्टी तथा जलवायु में की जा सकती है। जाड़े की ऋतु मेमें यह इतना अधिक तथा सस्ता प्राप्त होता है कि लोग इसे निर्धन जनता का एक प्रमुख फल कहते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक फल है। इसमें [[विटामिन]] "सी' अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अतिरिक्त विटामिन "ए' तथा "बी' भी पाए जाते हैं। इसमें लोहा, चूना तथा फास्फोरस अच्छी मात्रा में होते हैं। अमरूद की जेली तथा बर्फी (चीज) बनाई जाती है। इसे डिब्बों में बंद करके सुरक्षित भी रखा जा सकता है।
 
अमरूद के लिए गर्म तथा शुष्क जलवायु सबसे अधिक उपयुक्त है। यह गरमी तथा पाला दोनों सहन कर सकता है। केवल छोटे पौधे ही पाले से प्रभावित होते हैं। यह हर प्रकार की मिट्टी में उपजाया जा सकता है, परंतु बलुई दोमट इसके लिए आदर्श मिट्टी है। भारत में अमरूद की प्रसिद्ध किस्में इलाहाबादी सफेदा, लाल गूदेवाला, चित्तीदार, करेला, बेदाना तथा अमरूद सेब हैं।
पंक्ति 10:
 
==अमरूद के अद्भुत गुण==
अमरूद मीठा और स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरा हुआ है। सर्दियों में अमरूद खाने के फायदे ही फायदे हैं। दंत रोगों के लिए अमरूद रामबाण साबित होता है। अमरूद के पत्तों को चबाने से दांतों के कीड़ा और दांतों से सम्बंधित रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा भी ये कई औषधीय गुणो के लिए जाना जाता है।<ref>http://zeenews.india.com/hindi/news/health/many-properties-of-guava-are-hidden/196786</ref> <ref>http://www.amarujala.com/feature/lifestyle/lifestyle-special/guava-health-benefits-winters/?page=0</ref>
 
== सन्दर्भ ==
पंक्ति 21:
 
{{फल}}
 
[[श्रेणी:कॉमन्स पर निर्वाचित चित्र युक्त लेख]]
[[श्रेणी:फल]]
"https://hi.wikipedia.org/wiki/अमरूद" से प्राप्त