"चम्पा": अवतरणों में अंतर

added refernce
ऑटोमेटिक वर्तनी सु, replaced: मै → मैं (2), बडे → बड़े
पंक्ति 1:
{{स्रोतहीन|date=फ़रवरी 2016}}
[[चित्र:VietnamChampa1.gif|thumb|right|250px|दक्षिण पूर्व एशिया, 1100 ईसवी, '''चम्पा''' हरे रंग में]]
'''चम्पा''' [[दक्षिण पूर्व एशिया]] (पूर्वी [[हिन्दचीन]] (192-1832) में) स्थित एक प्राचीन [[हिन्दू]] राज्य था। यहाँ [[भारतीय संस्कृति]] का प्रचार प्रसार थाऔर इसके राजाओं के [[संस्कृत]] नाम थे। चम्पा के लोग और राजा [[शैव]] थे। अन्नम प्रांत के मध्य और दक्षिणी भाग में प्राचीन काल में जिस भारतीय राज्य की स्थापना हुई उसका नाम 'चंपा' था।
 
[[नृविज्ञान|नृजातीय]] तथा भाषायी दृष्टि से चम्पा के लोग [[चाम]] (मलय पॉलीनेशियन) थे। वर्तमान समय में चाम लोग [[वियतनाम]] और [[कम्बोडिया]] के सबसे बडेबड़े अल्पसंख्यक हैं।
 
इसके ५ प्रमुख विभाग थेः
पंक्ति 17:
भारतीयों के आगमन से पूर्व यहाँ के निवासी दो उपशाखाओं में विभक्त थे। जो भारतीयों के संपर्क में सभ्य हो गए वे कालांतर में चंपा के नाम पर ही '''चम''' के नाम से विख्यात हुए और जो बर्बर थे वे 'चमम्लेच्छ' और 'किरात' आदि कहलाए।
 
चंपा का राजनीतिक प्रभुत्व कभी भी उसकी सीमाओं के बाहर नहीं फैला। यद्यपि उसके इतिहास में भी राजनीतिक दृष्टि से गौरव की कुछ घटनाएँ हैं, तथापि वह [[चीन]] के आधिपत्य में था और प्राय: उसके नरेश अपने अधिकार की रक्षा और स्वीकृति के लिये चीन के सम्राट् के पास दूतमंडल भेजते थे। समय समय पर उसे चीन, कंबुज और उत्तर में स्थित अन्नम लोगां के आक्रमणों से अपनी रक्षा का प्रयत्न करना पड़ता था। प्रारंभ में इस प्रदेश पर चीन का प्रभुत्व था किंतु दूसरी शताब्दी में भारतीयों के आगमन से चीन का अधिकार क्षीण होने लगा। १९२ ई. में किउ लिएन ने एक स्वतंत्र राज्य स्थापित किया। यही श्रीमार था जो चंपा का प्रथम ऐतिहासिक नरेश था। इसकी राजधानी चंपानगरी, चंपापुर अथवा चंपा कुअंग न-म के दक्षिण में वर्तमान किओ है। चंपा के प्रारंभिक नरेशों की नीति चीन के आधिपत्य में स्थित प्रदेशों को छीनकर उत्तर में सीमा का विस्तार करता था। ३३६ ई. में सेनापति फ़न वेन ने सिंहासन पर अधिकार कर लिया। इसी के समय में चंपा के राज्य का विस्तार इसकी सुदूर उत्तरी सीमा तक हुआ था। धर्म महाराज '''श्री भद्रवर्मन्''' जिसका नाम चीनी इतिहास में फन-हु-ता (३८०-४१३ ई.) मिलता है, चंपा के प्रसिद्ध सम्राटों में से है जिसने अपनी विजयों ओर सांस्कृतिक कार्यों से चंपा का गौरव बढ़ाया। किंतु उसके पुत्र '''गंगाराज''' ने सिंहासन का त्याग कर अपने जीवन के अंतिम दिन [[भारत]] में आकर [[गंगा]] के तट पर व्यतीत किए। फन यंग मैमैं ने ४२० ई. में अव्यवस्था का अंत कर सिंहासन पर अधिकार कर लिया। यंग मैमैं द्वितीय के राजकाल में चीन के साथ दीर्घकालीन युद्ध के अंत में चीनियों द्वारा चंपापुर का विध्वंस हुआ। इस वंश का अंतिम शसक '''विजयवर्मन्''' था जिसके बाद (५२९ ई.) गंगाराज का एक वंशज श्री '''रुद्रवम्रन्''' शासक बना। ६०५ ई. में चीनियों का फिर से विध्वंसकारी आक्रमण हुआ। अव्यवस्था का लाभ उठाकर राज्य की स्त्रीशाखा के लोगों ने ६४५ ई. में '''प्रभासधर्म''' और सभी पुरुषों की हत्या कर अंत में ६५७ ई. में '''ईशानवर्मन्''' को सिंहासन दिलाया जो कंबुजनरेश ईशानवर्मन् का दोहित्र था। ७५७ ई. में '''रुद्रवर्मन् द्वितीय''' की मृत्यु के साथ इस वंश के अधिकार का अंत हुआ।
 
'''पृथिवीन्द्रवर्मन्''' के द्वारा स्थापित राजवंश की राजधानी चंपा ही बनी रही। इसकी शक्ति दक्षिण में केंद्रित थी और यह पांडुरंग अंश के नाम से प्रख्यात था। ८५४ ई. के बाद विक्रांतवर्मन् तृतीय के निस्संतान मरने पर सिंहासन भृगु अंश के अधिकार में चला गया जिसकी स्थापना इंद्रवर्मन् द्वितीय अथवा श्री जय इंद्रवर्मा महाराजाधिराज ने की थी। इस अंश के समय में वास्तविक राजधानी इंद्रपुर ही था। भद्रवर्मन् तृतीय के समय में विदेशों में भी चंपा का शक्तिशाली और महत्वपूर्ण राज्य के रूप में गौरव बढ़ा। उसके विद्वान् पुत्र इंद्रवर्मन् के राज्काल में ९४४ और ९४७ ई. के बीच कंबुज नरेश ने चंपा पर आक्रमण किया। ९७२ ई. में इंद्रवर्मन् की मृत्यु के बाद लगभग सौ वर्षो तक चंपा का इतिहास तिमिराच्छन्न है। इस काल में अन्नम ने, जिसने १०वीं शताब्दी में अपने को चीन के निंयत्रण से स्वतंत्र कर लिया था, चंपा पर कई आक्रमण किए जिनके कारण चंपा का आंतरिक शासन छिन्न भिन्न हो गया। ९८९ ई. में एक जननायक विजय श्री हरिवर्मन ने अव्यवस्था दूर कर विजय में अपना राज्य स्थापित किया था। उसके परवर्ती विजयश्री नाम के नरेश ने विजय को ही अपनी राजधानी बनाई जिसे अंत तक चंपा की राजधानी बने रहने का गौरव प्राप्त रहा। जयसिंहवर्मन् द्वितीय के राज्य में १०४४ ई. में द्वितीय अन्नम आक्रमण हुआ। किंतु छ: वर्षों के भीतर ही जय परमेश्वरवर्मदेव ईश्वरमूर्ति ने नए राजवंश की स्थापना कर ली। उसने संकट का साहसर्पूक सामना किया। पांडुरंग प्रांत में विद्रोह का दमन किया, कंबुज की सेना को पराजित किया, शांति और व्यवस्था स्थापित की और अव्यवस्था के काल में जिन धार्मिक संस्थाओं को क्षति पहुँची थी उनके पुनर्निर्माण की भी व्यवस्था की। किंतु रुद्रवर्मन् चतुर्थ को १०६९ ई. में अन्नम नरेश से पराजित होकर तथा चंपा के तीन उत्तरी जिलों को उसे देकर अपनी स्वतंत्रता लेनी पड़ी। चम इस पराजय का कभी भूल न सके और उनकी विजय के लिये कई बार प्रयत्न किया।
पंक्ति 100:
 
== शक्तिरैदपुति वंश ==
* 1695 - 1728 [[शक्तिरैदपुति]]
 
== चित्रदीर्घा: प्राचीन मन्दिरों के अवशेष ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/चम्पा" से प्राप्त