"डैनियल डीफो": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
→‎top: ऑटोमेटिक वर्तनी सु, replaced: मे → में
पंक्ति 8:
| genre = रोमांच
| influenced = जोहन विस<br />जोनाथन स्विफ्ट
}}'''डैनियल डेफॉ''' या '''डैनियल डिफो''', मूल नाम ''डैनियल फॉ'' (जन्म: 1659-1661 मृत्यु: 24 अप्रैल 1731<ref>According to [[Paul Duguid]] in [http://www.firstmonday.org/issues/issue11_10/duguid/index.html "Limits of self organization"], ''[[First Monday]]'' ([[September 11]], [[2006]]): "Most reliable sources hold that the date Defoe’s his birth was uncertain and may have fallen in 1659 or 1661. The day of his death is also uncertain."</ref>), एक [[अंग्रेजी]] [[लेखक]], [[पत्रकार]], पैंफ्लेट लेखक तथा [[उपन्यास]]कार था, जिसने अपने उपन्यास [[रोबिंसन क्रूसो]] के लिए चिरस्थायी प्रसिद्धि प्राप्त की। [[ब्रिटेन]] में डैफो ने [[उपन्यास]] की विधा को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ लोग तो उसे [[अंग्रेजी उपन्यास]] के संस्थापकों मेमें से एक मानते हैं।<ref>Schwanitz: "Bildung: alles, was man wissen muss", edited by Eichborn, Frankfurt 1999.</ref> वह एक बहुसर्जक और बहुमुखी प्रतिभा का धनी लेखक था; उसने [[राजनीति]], [[अपराध]], [[धर्म]], [[विवाह]], [[मनोविज्ञान]] और [[परालौकिक]] सहित विभिन्न विषयों पर '''पाँच सौ से अधिक''' किताबें, लघुलेख और जर्नल लिखे थे। उसे [[आर्थिक]] मामलों की [[पत्रकारिता]] का अग्रदूत भी माना जाता है।
 
 
डैनियल डिफो का मूल कुलनाम '''फो''' था, जो बाद में उसने '''डिफो''' कर लिया। उसका जन्म [[क्रिपलगेट]] में शायद १६६० ई० में हुआ था। [[मेरी टफले]] से उसका विवाह १६८४ ई० में हुआ। डिफो के माता पिता में परस्पर विशेष प्रेम नहीं था। उसकी शिक्षा दीक्षा बहुत कम हो पाई और बचपन से ही उसे जीवनसंघर्ष में जुट जाना पड़ा। उपन्यास आदि लिखना तो ६० वर्ष की उम्र में उसने शुरू किया। उससे पहले उसे पत्रकार के नाते बहुत कलमघिसाई करनी पड़ी। उसे राजनीति में बहुत रुचि थी। १७०१ ई० में उसने 'दि ट्रूबार्न इंग्लिशमैन' नामक एक कविता लिखी जो [[विलियम ऑव आरेंज]] के सिंहासन पर आने के संबंध में थी। इसमें उन लोगों पर व्यंग किया गया था जो राजा को विदेशी मानते थे। सन् १७०२ ई० में उसने 'दि शार्टेस्ट वे विथ डिस्सेंटर्स' में [[इंग्लैंड का चर्च|इंग्लैंड के चर्च]] पर शाब्दिक हमला किया। तब डिफो का खासा मजाक उड़ाया गया, उसे बंदी भी बनाया गया; परंतु वह सरकार का [[गुप्तचर]] बन गया। उसके बाद उसने कई लोगों के लिए छिपकर काम किए; और ऐसा भी कहा जाता है कि उसने दोनों पक्षों के लिए परस्पर विरोधी काम एक ही समय किए। १७०४ ई० से १७११ तक डिफो ने 'दि रिव्यू' नामक पत्र का संपादन किया जिसे बाद में ऐडिसन और स्टील ने चलाया। यद्यपि ६० वर्ष की आयु तक डिफो ने कई प्रकार का लेखन किया, तथापि उसकी मुख्य ख्याति उन प्रचार पुस्तिकाओं जैसे लेखन के कारण नहीं है।