"देवर्षि रमानाथ शास्त्री": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
ऑटोमेटिक वर्तनी सु, replaced: →
पंक्ति 15:
 
== प्रारंभिक जीवन और शिक्षा ==
शास्त्रीजी की प्रारंभिक शिक्षा [[जयपुर]] के महाराजा संस्कृत कॉलेज में हुई और 1896 में 18 वर्ष की आयु में वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने [[वाराणसी]] चले गए। उन्होने 1903 में [[मुम्बई]] को अपना कार्यक्षेत्र चुना। कालबादेवी रोड पर उन दिनों नारायण मूलजी की पुस्तकों की दुकान हुआ करती थी जहाँ सायंकाल को विद्वान लोग शास्त्रीय चर्चा के लिए इकट्ठे होते थे। कई बार विद्वानों में [[शास्त्रार्थ]] भी हो जाता था। ऐसे ही एक शास्त्रार्थ के दौरान उनकी भेंट वहाँ के एक सम्माननीय व्यक्ति सेठ चत्तामुरारजी से हो गई जो उनकी विद्वत्ता और [[शास्त्रार्थ]] में उनकी पाण्डित्यपूर्ण वाग्मिता से अत्यंत प्रभावित हुए। उनके आग्रह पर शास्त्रीजी अनन्तवाड़ी में रहने लगे जहाँ वे [[श्रीमद्भागवत]] का अनुष्ठान करते। कुछ समय के बाद उन्हें श्रीगोकुलाधीश मन्दिर में व्यासगद्दी मिल गयी। मन्दिर के गोस्वामी गोवर्धनलालजी महाराज की अनुशंसा से वे हनुमान गली में स्थित तत्कालीन वसनजी मनजी संस्कृत विद्यालय में प्रधानाध्यापक हो गये।
 
== पुष्टिमार्ग सम्प्रदाय को योगदान ==
मुंबई प्रवास के दौरान उनका परिचय भूलेश्वर स्थित मोटा मन्दिर के गोस्वामी श्री गोकुलनाथ जी महाराज से हो गया जो शीघ्र ही मित्रवत् घनिष्ठता में बदल गया। उनके प्रयत्नों से [[पुष्टिमार्गीय वैष्‍णव सम्‍प्रदाय]] में एक आन्दोलन की तरह नई चेतना जागृत हुई। वे मोटा मन्दिर के श्रीबालकृष्ण पुस्तकालय के मैनेजर तथा पाठशाला के प्रधान पण्डित हो गये। गोस्वामीजी के अनुरोध पर उन्होने सम्प्रदाय में ‘शास्त्री’ पद भी स्वीकार किया। वे मुम्बई में सन् 1930 तक रहे। इस प्रवास के दौरान वे न केवल [[पुष्टिमार्गीय वैष्‍णव सम्‍प्रदाय|पुष्टिमार्गीय सम्प्रदाय]] के मर्मज्ञ व अद्वितीय विद्वान के रूप में प्रतिष्ठित हुए, वरन् उन्होने शुद्धाद्वैत [[दर्शन]] का विवेचन और [[पुष्टिमार्ग]] के अनुपम रहस्यों तथा [[सिद्धांत]] की व्याख्या करते हुए अनेक वैदुष्यपूर्ण ग्रन्थ भी लिखे। वे कई वर्षों तक मुंबई की तत्कालीन विद्वत्परिषद, ब्रह्मवाद परिषद तथा [[सनातन धर्म]] सभा के मानद मंत्री रहे। यहाँ उन्होने ‘स्वधर्म विवर्धिनी सभा’ की स्थापना की जिसके अंतर्गत प्रत्येक एकादशी को एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाता था। उनके [[व्याख्यान|व्याख्यानों]] और [[प्रवचन|प्रवचनों]] को इतना अधिक सराहा गया कि मुम्बई के माधवबाग में एक अन्य संस्था ‘आर्य स्वधर्मोदय सभा’ में भी उनके [[व्याख्यान]] और [[गीता]] पर प्रवचन होने लगे, जिन्हें सुनने विद्वज्जनों, धर्म-संस्कृति प्रेमियों व रसिक [[भक्तों]] के अतिरिक्त देवकरण नानजी, कृष्णदास नाथा, मथुरादास गोकुलदास, [[हनुमान प्रसाद पोद्दार|पं. हनुमान प्रसाद पोद्दार]] जैसे सम्मानित व्यक्ति भी आते थे। यहीं कई बार [[महात्मा गाँधी]], [[चितरंजन दास|चितरंजनदास]], [[चक्रवर्ती राजगोपालाचारी|राजगोपालाचारी]] जैसे राष्ट्रीय नेताओं से उनका संपर्क एवं संवाद होता था। वे पटना की चतुःसम्प्रदाय [[वैष्णव]] महासभा, [[वर्णाश्रम]] स्वराज्यसंघ, तथा [[सनातन धर्म]]सभाओं में भी अपनी वैदुष्यपूर्ण वक्तृत्व से सभी विद्वानों के आदर पात्र थे, जिसके कारण [[काशी]] में होनेवाली अखिल भारतीय [[ब्राह्मण]] महासम्मलेन में उन्हें सभा का नियामक बनाया गया।
[[मुम्बई]] से देवर्षि रमानाथ शास्त्री सन् 1930 में महाराणा [[मेवाड़]] तथा [[नाथद्वारा]] के तत्कालीन तिलकायित गोस्वामी गोवर्धनलाल जी के निमंत्रण पर नाथद्वारा आये, जहाँ वे मृत्युपर्यन्त 1943 तक सुप्रसिद्ध विद्याविभाग के अध्यक्ष रहे। उन्होंने सन् 1936 में अन्य सहयोगियों के साथ मिल कर [[नाथद्वारा]] में ‘साहित्य मण्डल’ नामक संस्था की स्थापना की और इस सम्बन्ध में वे काफ़ी समय तक [[मदनमोहन मालवीय|पं. मदनमोहन मालवीय]] के सम्पर्क में भी रहे। अपने जीवन के सन्ध्याकाल में वे [[श्रीनाथजी]] के दर्शनों का लाभ लेते थे और उनके विभिन्न श्रृंगारों पर [[संस्कृत]] में अत्यंत हृदयस्पर्शी व भावपूर्ण साहित्यिक [[श्लोक]] लिखते थे। उनके निधन के पश्चात् उनके पुत्र देवर्षि ब्रजनाथ शास्त्री विद्याविभागाध्यक्ष (1943-1950) बने।
पंक्ति 26:
 
== विविध विधाओं में निपुणता ==
प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले देवर्षि रमानाथ शास्त्री असाधारण प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने कई क्षेत्रों में महारत हासिल की। मुम्बई के जे. जे. स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के सौजन्य से उन्होने तैल तथा जल रंगों से [[चित्रकला]] में अद्भुत निपुणता प्राप्त की तथा ‘लन्दन स्कूल ऑफ़ पेन्टिंग’ की शैली में अनेक [[तैलचित्रण|तैलचित्रों]] की रचना की। उनके कई अविस्मरणीय तैलचित्र आज भी अनेक दीर्घाओं तथा बैठकों की शोभा बढ़ा रहे हैं। उनके द्वारा बनाये गए चित्रों – “शेरों का स्वराज्य”, शार्दूल विक्रम”, “राधा माधव” जैसे कई चित्रों ने बहुत प्रसिद्धि पायी, जिन्हें ‘नॉट फ़ॉर कम्पीटिशन’ का बोर्ड लगा कर प्रदर्शित किया जाता था। वे [[संगीत]], [[छायाचित्र|फ़ोटोग्राफी]] तथा [[क्रिकेट]] का भी शौक रखते थे और [[शतरंज]] के माहिर खिलाड़ी थे। मुंबई के प्रसिद्ध हिन्दू जिमखाना क्लब के सदस्य की हैसियत से वे यूरोपियाई शतरंज खिलाड़ियों के साथ स्पर्धा भी करते थे और अक्सर विजयी रहते थे।
 
== प्रमुख कृतियाँ==
पंक्ति 43:
*शुद्धाद्वैत दर्शन (तीन भाग), प्रकाशक - विद्या विभाग, नाथद्वारा, नया संस्करण, 2000
 
उक्त ग्रंथों के अतिरिक्त उनके द्वारा लिखे अन्य प्रमुख ग्रंथों में निम्नलिखित ग्रन्थ भी हैं, जिनमें से कुछ अप्रकाशित अथवा पाण्डुलिपि रूप में हैं -
 
*“सिद्धांतरहस्यविवृत्ति”
पंक्ति 58:
*“राधाकृष्णतत्व”
*“सुबोधिनीजी का हिन्दी विशद अनुवाद”
*“छान्दोग्योपनिषद् भाष्यं" (संस्कृत में)
 
उन्होने सन् 1942 में “गीता की समालोचना” नामक ग्रन्थ लिखना प्रारम्भ किया जो उनके देहावसान के केवल एक सप्ताह पहले ही 1943 में पूरा हुआ।