"हिन्दको भाषा": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 2 langlinks, now provided by Wikidata on d:q382273
No edit summary
पंक्ति 22:
== हिन्दको के प्रसिद्ध मातृभाषी ==
[[बॉलीवुड]] के कुछ मशहूर अभिनेता हिन्दको-मातृभाषी परिवारों से हैं, मसलन [[प्राण (अभिनेता)|प्राण]], [[दिलीप कुमार]] और [[शाहरुख़ ख़ान]]। [[राज कपूर]], [[पृथ्वीराज कपूर]] और उसके परिवार के अन्य सदस्य भी [[पेशावर]] में रहे थे और हिन्दको बोलते थे।<ref name="ref65peqad">[http://books.google.com/books?id=M0sTAQAAMAAJ Newsline, Volume 18], Newsline Publications, 2005, ''... "The Kapoors' feeling for their home city and its unique language, Hindko, can be gauged from the fact that Shammi Kapoor and Dilip Kumar spoke Hindko in a Hindi film" ...''</ref>
 
== व्युतपत्ति ==
हिन्दको शब्द कैसे बना इसके बारे में कई विचार प्रचलित हैं। [[एशिया]] और [[ईरान]] से हिन्दुस्तान आने वाले आरंभिक लोगों का [[हिन्दूकुश पर्वत]] को पार करने के बाद इसी बोली के साथ संपर्क स्थापित हुआ। क्यूँकि हिन्दूकुश को पार करने के बाद हिन्दुस्तान के रास्ते में कोई ख़ास रुकावट नहीं थी इसी लिए इस बोली को '''हिन्दुस्तान की बोली''' या '''हिन्दको''' कहा गया।
 
[[यूनानी]] लोगों ने हिन्दुस्तान के लिए '''इंडीकोस''' शब्द का प्रयोग किया है और इसी लिए यहाँ की बोली का नाम हिन्दको पडा। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह नाम इसे ईरानीयों ने दिया। सिंध घाटी के पहाड़ों के मध्य या आगे-पीछे यह भाषा बोली जाती थी। फ़ारसी में पहाड़ शब्द के लिए '''कोह''' शब्द है और इसी से यह शब्द '''हिन्दको''' बना।
 
==इतिहास==
हिन्दको एक हिन्द-आर्या बोली है। संसकृत भाषा के व्याकरणकार [[पाणिनी]] भी इसी इलाके से संबंध रखते थे। यह भाषा भी पंजाबी के समान प्राक्रित से बनी। आजकल पुराने समय की तरह हिन्दको उन जगहों पर बोली जा रही है जो कि गांधार रहतल का स्थान थे। इसलिए हिन्दको पुरानी गांधार रहतल की भी आम बोलचाल की भाषा थी और यह संसकृत के भी नज़दीक थी।
 
==हिन्दको का भूगोल==
हिन्दको भाषा को अफ़गानिस्तान के [[हिन्दकी]] लग बोलते हैं। पाकिस्तान के सरहदी राज्य का हज़ारे का देश जिसमें मानसहरा, [[काग़ान]], [[नारान]], [[बालाकोट]], [[ऐबटाबाद]] हरीपुर, सवाबी, [[पेशावर]], कोहाट, डेरा इसमाईल ख़ान आदि जगहों पर यह बहुसंख्यक लोगों के बीच बोली जाती है। पंजाब के ज़िला [[अटक]] में भी लोग अपनी बोली को हिन्दको कहते हैं। पंजाबी बोलने वाले लोगों को हिन्दको समझने में कोई परेशानी नहीं होती और ना ही हिन्दको बोलने वालों को [[पंजाबी]] या [[पोठोहारी]] समझने में कोई दिक्कत आती है।
 
== इन्हें भी देखें ==