"विजय तेंडुलकर": अवतरणों में अंतर

→‎जीवन परिचय: उनका जन्म गिरगांव , मुंबई में सारस्वत परिवार में हुआ । संदर्भ : तें दिवस लेखक : विजय त...
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 120.60.157.114 (Talk) के संपादनों को हटाकर Rahulvelapure के आखिरी अवतरण को पूर्ववत...
पंक्ति 2:
 
== जीवन परिचय ==
[[महाराष्ट्र]] के [[गिरगॉंव ,मुंबईकोल्हापुर]] में एक सारस्वत ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए विजय धोंडोपंत तेंडुलकर ने केवल छह साल की उम्र में अपनी पहली कहानी लिखी थी। उनके पिता नौकरी के साथ ही प्रकाशन का भी छोटा-मोटा व्यवसाय करते थे, इसलिए पढ़ने-लिखने का माहौल उन्हें घर में ही मिल गया। नाटकों को देखते हुए बड़े हुए विजय ने मात्र ११ साल की उम्र में पहला नाटक लिखा, उसमें काम किया और उसे निर्देशित भी किया। अपने लेखन के शुरुआती दिनों में विजय ने अख़बारों में काम किया था। [[भारत छोड़ो आंदोलन]] में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। संघर्ष के शुरुआती दिनों में वे 'मुंबइया चाल' में रहे। 'चाल' से बटोरे सृजनबीज बरसों मराठी नाटकों में अंकुरित होते दिखाई दिए। तेंडुलकर के पुत्र राजा और पत्नी निर्मला का [[२००१]] में देहांत हो गया था और ९० के दशक में उनके लिखे ख्यात टीवी धारावाहिक स्वयंसिद्ध में शीर्षक भूमिका निभाने वाली उनकी पुत्री [[प्रिया तेंदुलकर]] का [[२००२]] में स्वर्गवास हो गया था। १९ मई २००८ में पुणे में अंतिम साँस<ref>[http://www.ibnlive.com/news/veteran-marathi-playwright-vijay-tendulkar-passes-away/65528-19.html Vijay Tendulkar dies]</ref> लेते समय तेंदुलकर के साथ उनकी पुत्रियाँ सुषमा और तनूजा साथ थे। वे कुछ समय से माँसपेशियों के कमजोर हो जाने की बीमारी मास्थेनिया ग्रेविस से पीड़ित थे।
 
== लेखन ==