"आर्य": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 47.29.71.49 (Talk) के संपादनों को हटाकर चक्रबोट के आखिरी अवतरण को पूर्व...
पंक्ति 1:
'''आर्य''' [[भारत|भारतीयों]] (विशेषकर उत्तर भारतीयों) के वैदिक कालीन पूर्वजों को कहा जाता है।
 
== आर्य धर्म और संस्कृति ==
आर्य शब्द का अर्थ है प्रगतिशील। आर्य धर्म प्राचीन आर्यों का धर्म और श्रेष्ठ धर्म दोनों समझे जाते हैं। प्राचीन आर्यों के धर्म में प्रथमत: प्राकृतिक देवमण्डल की कल्पना है जो [[भारत]], में पाई जाती रही है।.इसके बाद पहले के युग में भारत में कुछ आर्यन्स बाहर से आये थे।.जैसे [[ईरान]], [[यूनान]], [[रोम]], [[जर्मनी]] आदि में आज भी आर्यन्स के वंसज पाए जाते हैं। इसमें द्यौस् (आकाश) और पृथ्वी के बीच में अनेक देवताओं की सृष्टि हुई है। भारतीय आर्यों का मूल धर्म [[ऋग्वेद]] में अभिव्यक्त है, ईरान में बसे आर्य [[अवेस्ता]] में, यूनानियों का उलिसीज़ और ईलियद में। देवमंडल के साथ आर्य कर्मकांड का विकास हुआ जिसमें मंत्र, यज्ञ, श्राद्ध (पितरों की पूजा), अतिथि सत्कार आदि मुख्यत: सम्मिलित थे। आर्य आध्यात्मिक दर्शन (ब्राहृ, आत्मा, विश्व, मोक्ष आदि) और आर्य नीति (सामान्य, विशेष आदि) का विकास भी समानांतर हुआ। शुद्ध नैतिक आधार पर अवलंबित परंपरा विरोधी अवैदिक संप्रदायों-बौद्ध, जैन आदि-ने भी अपने धर्म को आर्य धर्म अथवा सद्धर्म कहा।
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/आर्य" से प्राप्त