"भूगोल का इतिहास": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
No edit summary
पंक्ति 51:
*(ख) विशिष्ट मानवजाति, जंतु, वनस्पति तथा खनिज।
 
'''उन्नीसवीं शताब्दी''' भूगोल का अभ्युदय काल है तो बीसवीं विस्तार एवं विशिष्टता का। [[अलेक्जैंडर फॉन हंबोल्ट]] (1769-18561859) तथा [[कार्ल रिटर]] (1779-1859) प्रकृति और मनुष्य की एकता को समझाने में संलग्न थे। यह दोनों का उभयक्षेत्र था। एक ओर हंबोल्ट की खोज स्थलक्षेत्र तथा संकलन में भौतिक भूगोल की ओर केंद्रित थी तो दूसरी ओर रिटर मानव भूगोल के क्षेत्र में शिष्टता रखते थे। दोनो भूगोलज्ञों ने आधुनिक भूगोल का वैज्ञानिक तथा दार्शनिक आधारों पर विकास किया। दोनों की खोज पर्यटन अनुभव पर आधारित थी। दोनों विशिष्ट एवं प्रभावशाली लेखक थें किंतु दोनों में विषयांतर होने के कारण ध्येय और शैली विभिन्न थी। हंबोल्ट ने 17931845 ई में [[कॉसमॉस]] (Cosmos) और रिटर ने [[अर्डकुंडे]](Erdkunde) ग्रंथों की रचना की। अर्डकुंडे 2119 भागों में था। वातावरण के सिद्धांत की उत्पत्ति पृथ्वी के अद्वितीय तथ्य मानव आवास की पहेली सुलझाने में हुई है। मनुष्य वातावरण का दास है या वातावरण मनुष्य को मॉन्टेसकीऊ (1748) तथा हरडर (1784-1791) का संकल्पवादी सिद्धांत, सर चार्ल्स लाइल (1830-32) का विकासवाद विचार, चार्ल्स डारविन का ओरिजन ऑव स्पीशीज (Origin of Species, 1859) के सारतत्व हांबोल्ट की रचना में निहित है। मनुष्य के सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक जीवन में प्राकृतिक वातावरण की प्रधानता है किंतु किसी भी लेखक ने विश्वास नहीं किया कि प्रकृति के अधिनायकत्व में मनुष्य सर्वोपरि रहा।
 
'''[[रेटजेल]]''' (1844-1904) की रचना [[मानव भूगोल]] (Anthropogeographe) अपने क्षेत्र में असाधारण है। उनकी शिष्या कुमारी सेंपुल (1863-1932) की रचनाओं जैसे "भौगोलिक वातावरण के प्रभाव" "अमरीकी इतिहास तथा उसकी भौगोलिक स्थिति" तथा "भूमध्यसागरीय प्रदेश का भूगोल" से ऐतिहासिक तथा खौगोलिक तथ्यों का पूर्ण ज्ञान होता है। [[एल्सवर्थ हंटिंगटन]] (1876-1947) के "भूगोल का सिद्धांत एवं दर्शन", "पीपुल्स ऑव एशिया", "प्रिन्सिपुल ऑव ह्यूमैन ज्यॉग्रफी", "मेन्सप्रिंग्स ऑव सिविलाइजेशन" में मिलते हैं।
 
'''[[विडाल डी ला ब्लाश]]''' (1845-1918) तथा [[जीन ब्रून्ज]] (1869-1930) ने मानव भूगोल की रचना की। भूगोल की विभिन्न शाखाओं के अध्ययन में आज सैकड़ों भूगोलवेत्ता संसार के विभिन्न भागों में लगे हुए हैं।
 
== समकालीन भूगोल ==