"दक्षिण अफ़्रीका": अवतरणों में अंतर

लिंकिंग, वर्तनी
No edit summary
पंक्ति 74:
}}
 
'''दक्षिण अफ़्रीका''' ('''साउथ अफ़्रीका''' भी कहा जाता है, अंग्रेज़ी उच्चारण: ''साउथ् ऍफ़्रिक'') [[अफ़्रीका]] महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित एक [[गणराज्य]] है। इसकी सीमाएँ उत्तर में [[नामीबिया]], [[बोत्सवाना]] और [[ज़िम्बाब्वे]] और उत्तर-पूर्व में [[मोज़ाम्बिक़]] और [[स्वाज़ीलैंड]] के साथ लगती हैं, जबकि [[लेसूथो]] एक स्वतंत्र देश है, जो पूरी तरह से दक्षिण अफ़्रीका से घिरा हुआ है।
 
आधुनिक मानव की बसाहट दक्षिण अफ़्रीका में एक लाख साल पुरानी है। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान क्षेत्र में रहने वाले बहुसंख्यक स्थानीय लोग आदिवासी थे, जो अफ़्रीका के विभिन्न क्षेत्रों से हजार साल पहले आए थे। 4थी-5वीं सदी के दौरान बंतू भाषी आदिवासी दक्षिण को ओर बढ़े और दक्षिण अफ़्रीका के वास्तविक निवासियों, खोई सान लोगों, को विस्थापित करने के साथ-साथ उनके साथ शामिल भी हो गए। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान [[शोसा]] और [[ज़ूलू]] दो बड़े समुदाय थे।