"दक्षिण अफ़्रीका": अवतरणों में अंतर

No edit summary
लिंकिंग
पंक्ति 76:
'''दक्षिण अफ़्रीका''' ('''साउथ अफ़्रीका''' भी कहा जाता है, अंग्रेज़ी उच्चारण: ''साउथ् ऍफ़्रिक'') [[अफ़्रीका]] महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित एक [[गणराज्य]] है। इसकी सीमाएँ उत्तर में [[नामीबिया]], [[बोत्सवाना]] और [[ज़िम्बाब्वे]] और उत्तर-पूर्व में [[मोज़ाम्बिक़]] और [[स्वाज़ीलैंड]] के साथ लगती हैं, जबकि [[लेसूथो]] एक स्वतंत्र देश है, जो पूरी तरह से दक्षिण अफ़्रीका से घिरा हुआ है।
 
आधुनिक मानव की बसाहट दक्षिण अफ़्रीका में एक लाख साल पुरानी है। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान क्षेत्र में रहने वाले बहुसंख्यक स्थानीय लोग आदिवासी थे, जो अफ़्रीका के विभिन्न क्षेत्रों से हजार साल पहले आए थे। 4थी-5वीं सदी के दौरान बंतू[[बांटू भाषा परिवार|बांतू भाषी]] आदिवासी दक्षिण को ओर बढ़े और दक्षिण अफ़्रीका के वास्तविक निवासियों, [[खोइसान|खोई सान]] लोगों, को विस्थापित करने के साथ-साथ उनके साथ शामिल भी हो गए। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान कोसा और ज़ूलु दो बड़े समुदाय थे।
 
केप समुद्री मार्ग की खोज के करीबन डेढ़ शताब्दी बाद 1962 में [[डच इस्ट इंडिया कंपनी|डच ईस्ट इंडिया कंपनी]] ने उस जगह पर खानपान केंद्र (रिफ्रेशमेंट सेंटर) की स्थापना की, जिसे आज [[केपटाउन|केप टाउन]] के नाम से जाना जाता है। 1806 में केप टाउन ब्रिटिश कॉलोनी बन गया। 1820 के दौरान [[बुअर]] (डच, फ्लेमिश, जर्मन और फ्रेंच सेटलर्ज़) और ब्रिटिश लोगों के देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में बसने के साथ ही यूरोपीय बसाहट में वृद्धि हुई। इसके साथ ही क्षेत्र पर क़ब्ज़े के लिए [[कोसा लोग|कोसा]], [[जुलू लोग|जुलू]] और [[अफ़्रिकानर लोग|अफ़्रिकानरों]] के बीच झड़पें भी बढ़ती गई।