"उस्मानी साम्राज्य": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 78:
 
=== उदय ===
[[एशिया माइनर]] में सन् १३०० तक सेल्जुकों का पतन हो गया था। पश्चिम अनातोलिया में अर्तग्रुल एक तुर्क प्रधान था। एक समय जब वो एशिया माइनर की तरफ़ कूच कर रहा था तो उसने अपनी चार सौ घुड़सवारों की सेना को भाग्य की कसौटी पर आजमाया। उसने हारते हुए पक्ष का साथ दिया और युद्ध जीत लिया। उन्होंने जिनका साथ दिया वे सेल्जक थे। सेल्जक प्रधान ने अर्तग्रुल को उपहार स्वरूप एक छोटा-सा प्रदेश दिया। आर्तग्रुल के पुत्र [[उस्मान]] ने १२८१ में अपने पिता की मृत्यु के पश्चात प्रधान का पद हासिल किया। उसने १२९९ में अपने आपको स्वतंत्र घोषित कर दिया। यहीं से उस्मानी साम्राज्य की स्थापना हुई। इसके बाद जो साम्राज्य उसने स्थापित किया उसे उसी के नाम पर उस्मानी साम्राज्य कहा जाता है ([[अंग्रेजी]] में ऑटोमन, Ottoman Empire)।<ref>[http://yexpress.blogspot.in/2015/05/blog-post_8.html तुर्क साम्राज्य/ उस्मानी साम्राज्य] - आईना विश्व का : पुनर्जागरण तुर्क, साम्राज्य/ उस्मानी साम्राज्य, काली मौत : यूरोप के इतिहास का एक अध्याय, मंगोल साम्राज्य, इस्लाम : एक एकेश्वरवादी धर्म, ईसाई धर्म, रोमन साम्राज्य,</ref>
 
=== विकास (१४५३–१६८३) ===