"उत्तराखण्ड": अवतरणों में अंतर

बर्बरता या परीक्षण को पूर्ववत किया
ज्ञानसन्दूक भारत का राज्य
पंक्ति 1:
{{निर्वाचित लेख }}
<!-- {{आज का आलेख}} -->
{{ज्ञानसन्दूक उत्तराखण्ड}}भारत का राज्य
| राज्य का नाम = उत्तराखण्ड
| मानचित्र = IN-UT.svg
| राजधानी = [[देहरादून]]
| सबसे बड़ा शहर = [[देहरादून]]
| जनसंख्या = 10,086,292
| घनत्व = 189
| क्षेत्रफल = 53,483
| ज़िले = 13
| राजभाषा = [[हिन्दी]]<ref name="भाषा">{{cite web |url=http://nclm.nic.in/shared/linkimages/NCLM50thReport.pdf |title= Report of the Commissioner for linguistic minorities: 50th report (July 2012 to June 2013) |publisher=Commissioner for Linguistic Minorities, Ministry of Minority Affairs, Government of India |format=PDF| accessdate=12 जुलाई 2017}}</ref>
| अतिरिक्त राजभाषा = [[संस्कृत]]<ref name="भाषा"/>
| गठन = 9 नवम्बर 2000
| राज्यपाल = [[कृष्ण कान्त पाॅल]]
| मुख्यमंत्री = [[त्रिवेन्द्र सिंह रावत]]
| संक्षेप = IN-UT
| जालस्थल = {{URL|http://uk.gov.in/}}
}}
 
'''उत्तराखण्ड''' (पूर्व नाम '''उत्तरांचल'''), [[उत्तर भारत]] में स्थित एक [[राज्य]] है जिसका निर्माण [[९ नवम्बर]] [[२०००]] को कई [[उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन|वर्षों के आन्दोलन]] के पश्चात<ref>[http://www.country-data.com/cgi-bin/query/r-6037.html उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन] {{अंग्रेज़ी चिह्न}}</ref> [[भारत]] गणराज्य के [[भारत के राज्यों की स्थापना तिथि अनुसार सूची|सत्ताइसवें]] [[भारत के राज्य|राज्य]] के रूप में किया गया था। सन [[२०००]] से [[२००६]] तक यह उत्तराञ्चल के नाम से जाना जाता था। [[जनवरी]] [[२००७]] में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया।<ref>[http://www.hisalu.com/13170 उत्तराञ्चल बना उत्तराखण्ड] {{अंग्रेज़ी चिह्न}}</ref> राज्य की सीमाएँ उत्तर में [[तिब्बत]] और पूर्व में [[नेपाल]] से लगी हैं। पश्चिम में [[हिमाचल प्रदेश]] और दक्षिण में [[उत्तर प्रदेश]] इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन २००० में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक [[हिन्दू धर्म ग्रंथ|हिन्दू ग्रन्थों]] और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। [[हिन्दी]] और [[संस्कृत]] में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों [[गंगा]] और [[यमुना]] के उद्गम स्थल क्रमशः [[गंगोत्री]] और [[यमुनोत्री]] तथा इनके तटों पर बसे [[वैदिक संस्कृति]] के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं।