"भारतीय साहित्य अकादमी": अवतरणों में अंतर

स्रोत जोड़ा गया
पंक्ति 36:
}}
 
[[भारत]] की '''साहित्य अकादमी''' [[भारतीय साहित्य]] के विकास के लिये सक्रिय कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था है। इसका गठन [[१२ मार्च]] [[१९५४]] को भारत सरकार द्वारा किया गया था। इसका उद्देश्य उच्च साहित्यिक मानदंड स्थापित करना, भारतीय भाषाओं और भारत में होनेवाली साहित्यिक गतिविधियों का पोषण और समन्वय करना है।<ref>{{cite web|url=http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/index.jsp|title=साहित्य अकादमी|publisher=sahitya-akademy.gov.in|accessdate=2017-07-17}}</ref>
==स्थापना==
भारत सरकार के जिस प्रस्ताव में अकादेमी का यह विधान निरूपित किया गया था, उसमें अकादेमी की यह परिभाषा दी गई है- भारतीय साहित्य के सक्रिय विकास के लिए कार्य करनेवाली एक राष्ट्रीय संस्था, जिसका उद्देश्य उच्च साहित्यिक मानदंड स्थापित करना, भारतीय भाषाओं में साहित्यिक गतिविधियों को समन्वित करना एवं उनका पोषण करना तथा उनके माध्‍यम से देश की सांस्कृतिक एकता का उन्नयन करना होगा। हालाँकि अकादेमी की स्थापना सरकार द्वारा की गई है, फिर भी यह एक स्वायत्तशासी संस्था के रूप में कार्य करती है। संस्था पंजीकरण अधिनियम 1860 के अंतर्गत इस संस्था का पंजीकरण 7 जनवरी 1956 को किया गया।