"शीतयुद्ध": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन
छो Reverted 1 edit by 47.9.12.32 (talk) identified as vandalism to last revision by 47.8.15.151. (TW)
पंक्ति 6:
रूस के नेतृत्व में [[साम्यवाद|साम्यवादी]] और अमेरिका के नेतृत्व में [[पूँजीवाद|पूँजीवादी]] देश दो खेमों में बँट गये। इन दोनों पक्षों में आपसी टकराहट आमने सामने कभी नहीं हुई, पर ये दोनों गुट इस प्रकार का वातावरण बनाते रहे कि युद्ध का खतरा सदा सामने दिखाई पड़ता रहता था। [[बर्लिन संकट]], [[कोरिया युद्ध]], सोवियत रूस द्वारा [[आणविक परीक्षण]], सैनिक संगठन, [[हिन्द चीन की समस्या]], [[यू-2 विमान काण्ड]], [[क्यूबा मिसाइल संकट]] कुछ ऐसी परिस्थितियाँ थीं जिन्होंने शीतयुद्ध की अग्नि को प्रज्वलित किया। सन् [[1991]] में सोवियत रूस के विघटन से उसकी शक्ति कम हो गयी और शीतयुद्ध की समाप्ति हो गयी।
 
== शीतयुद्ध का अर्थ.. ==
जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है कि यह अस्त्र-शस्त्रों का युद्ध न होकर धमकियों तक ही सीमित युद्ध है। इस युद्ध में कोई वास्तविक युद्ध नहीं लगा गया। यह केवल परोक्ष युद्ध तक ही सीमित रहा। इस युद्ध में दोनों महाशक्तियां अपने वैचारिक मतभेद ही प्रमुख रहे। यह एक प्रकार का कूटनीतिक युद्ध था जो महाशक्तियों के संकीर्ण स्वार्थ सिद्धियों के प्रयासों पर ही आधारित रहा।